16 अगस्त से शुरू हो रही ‘जन आशीर्वाद यात्रा’, कौशल किशोर भरेंगे हुंकार

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए सात नए मंत्रियों द्वारा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए 16 अगस्त से प्रदेश में शुरू की जा रही जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों की राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने वर्चुअल बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने यात्रा से संबंधित पदाधिकारियों से भी संवाद कर जरूरी निर्देश व सुझाव दिए। 

15 august Indian Independence Day

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भी यात्रा से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर यात्रा को सफल बनाने के लिए की जाने वाली सभी तैयारियों पर फीडबैक लिया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों द्वारा प्रदेश में निकाली जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करते हुए लोक कल्याण के संकल्प के साथ काम करते हुए गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण और उनके विकास के लिए काम कर रही है। जनता का आशीर्वाद और समर्थन भाजपा के साथ है। 


प्रदेश महामंत्री व जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि 16 अगस्त को सुबह 9 बजे आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर, केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री व खीरी से सांसद अजय मिश्र टेनी व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पर आगमन होगा। जहां से वह अपने-अपने जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारम्भ स्थल के लिए प्रस्थान करेगें। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्रियों के स्वागत व यात्रा के प्रारंभ स्थल के लिए प्रस्थान के पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा।
लखनऊ महानगर के पार्टी पदाधिकारियों ने जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक की और एयरपोर्ट पर होने वाले स्वागत अभिनंदन की तैयारियों को लेकर योजना बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage