Akhilesh Yadav: भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी से व्यापारियों का साथ निभायेगी। भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली हुई है। चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिये भाजपा देशवासियों को धोखा दे रही है। व्यापारियों की सुरक्षा और मान-सम्मान सपा सरकार में ही सुरक्षित है।
     सत्ता में आते ही बीजेपी ने अपना विकास किया है। 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनावों में भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने देश को खोखला कर दिया है। भाजपा की अर्थनीति के कारण ही पूरी अर्थव्यवस्था ही रसातल में चली गयी है। सपा ही विकास के रास्ते पर चलती है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का अविलंब समाधान होगा।
     भाजपा के कारण विकास थम गया है। वह छद्म एजेंडे पर काम करती है। अयोध्या के किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया है। समाजवादी सरकार में ही किसानों की पूरी सुरक्षा होगी। किसान और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने दोनों को दुःख दिया है। भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया। उनकी पीड़ा को अनसुना किया जा रहा है।
     देश की एकता सर्वोपरि है। जो संविधान के साथ नही है, उसके विरोध में रहना चाहिए। यही देशभक्ति है। देश के साथ छल किया है। भाजपा की नीतियां राष्ट्र विरोधी है। भाजपा चौतरफा जनता को लूटने में लगी है। खुदरा एवं छोटे व्यापारियों का जीवन भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। मंहगाई और भ्रष्टाचार से जनता बेहाल है।
     इस अवसर पर अयोध्या के पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय सहित प्रमुख व्यापारियों में राकेश अग्रवाल, रामू गुप्ता (मिस्टर ब्राउ़न), हरीश मुरारका, शिव कुमार सिंघानिया, रंजीत सिंह, नरेन्द्र मौर्या, सुमित गुप्ता, सुनील पाल, प्रदीप कुमार गुप्ता, नीरज वर्मा, डी पी सिंह, आरिफ मुहम्मद, पवन सिंह, जाहिद हुसैन, डैनी वेरियन, सुमित गर्ग, गुड्डू मिश्रा, संजीव अग्रवाल, कीर्ति द्विवेदी, शरीफ अहमद, चन्द्रशेखर गुप्ता, मोहित गुप्ता, श्यामजी केसरवानी, रामाकान्त, जावेद, करन गुलाटी, अमित अरोड़ा, संदीप मुरारका, पंकज सिंह सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली हुई

Related Articles

Back to top button
btnimage