Independence Day : #RLD कार्यालय पर मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ 15 अगस्त। आज राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश कार्यालय पर रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 75 वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने ध्वजारोहण किया।

15 august Indian Independence Day

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व के सबसे बडे़ लोकतांत्रिक देश में प्रधानमंत्री के साथ साथ देश का प्रत्येक नागरिक एक साथ गौरवमयी तिरंगे को सलामी दे रहा है। यह अग्रेंजों से भारत को आजादी दिलाने वाले भारत के वीर सपूतों को याद करने का दिन है। आजाद भारत की कल्पना में खुद को मिटा देने वाले भारत के बेटो को नमन करने का दिन है। उनके सपनों को अपनी आंखों से देखने का दिन है। उन्होंने एक ऐेसे स्वतंत्र भारत की कल्पना की थी जहां की एकता, भाईचारा और अखंण्डता पूरे संसार का आईना बने।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा, वरिष्ठ नेता वसीम हैदर, रजनीकांत मिश्रा, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, मनोज सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, इकराम सिंह, एम0ए0 आरिफ, प्रीति श्रीवास्तव, लक्ष्मी गौतम, डाॅ0 कृष्णा जायसवाल, शषांक श्रीवास्तव, सम्राट सिंह चैहान, रमेश प्रजापति, संगीता जायसवाल, आमिर सिददीकी, मनोहर मौर्या, मो0 अमिर, रामअवध, विश्वनाथ आदि नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage