किसान सम्मान समारोह में चौधरी सुनील सिंह ने किया किसान नेताओं को सम्मानित

राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन जिसकी नीतियों से लोकदल भी अपने को संबंध करता है राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के तत्वाधान में लोकदल भी एक वर्ष से किसानों के आंदोलन में संघर्षरत रहा है. किसान और लोकदल दोनों ही सड़क पर खड़े रहे हैं। राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के तत्वाधान में लोकदल भी इस आंदोलन के रूप में संगठित किसानों की जीत से उन्हें प्रोत्साहन हेतु राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा SKM के किसान नेताओं को आज 15-12-2021 को किसान सम्मान समारोह का आयोजन लोकदल के केंद्रीय कार्यालय माल एवेन्यू लखनऊ में किया गया है।

प्रेस वार्ता के दौरान ’लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि आगामी 5 प्रदेशों के होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्पष्ट दिखाई देने पर अडानी अंबानी की भाजपा सरकार ने किसान विरोधी तीन कृषि कानून को वापस करते हुए किसान की समस्त मांगों को स्वीकार किया है’। भाजपा की अडानी-अंबानी की सरकार की मजबूरी बन गई थी। यह किसान की एकता उनके आंदोलन का ही प्रभाव था कि केंद्र की अड़ानी-अंबानी की भाजपा सरकार को झुकना पड़ा। यह किसान की एकता का ही नतीजा था जिससे देश के तानाशाही प्रधानमंत्री को सिर झुकाना पड़ा।

किसानों का आंदोलन अभी जारी रहेगा जब तक कि देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का स्थान सर्वोपरि नहीं रहेगा और देश के विकास में श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की भी यही सोच थी। उनका नारा था देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खालियानों से होकर गुजरता है। लोकदल का भी यही मूल मंत्र है।

चौधरी चरण सिंह की इहीं नीतियों से विरत होने के कारण कृषि आय इतनी कम हो गई है कि किसानों के लिए जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है जिसके कारण उनके बच्चे किसानी को छोड़कर नौकरियों के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देना होगा। किसान, युवकों को उस में लगाने से कृषि उपज बढे़गी और उसका मूल्य किसान की मांग के अनुरूप रखना होगा।

इस कार्यक्रम में किसान आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जगपाल सिंह कुंडू सदस्य किसान मोर्चा, प्रदीप हुड्डा राष्ट्रीय प्रवक्ता रा0 पंचायती राज संगठन, प्रबल प्रताप शाही, मोहित तोमर, संदीप पाण्डेय, रंजीत सिंह यादव, पूनम पण्ड़ित, मनीष यादव, सुनील पंडित आदि लोगों को शाल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage