दुरदुरिया कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन कर प्रसाद किया ग्रहण

अयोध्या।

अयोध्या तारुन ब्लाक क्षेत्र के गौरा गांव में नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से मनीष सिंह के द्वार पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा के सामने गुरुवार को सामूहिक दुर्दुरिया का आयोजन किया गया। दुरदुरिया कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया।

दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में वार्षिक दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी विवाहित महिलाओं ने दुरदुरिया कार्यक्रम में अवसान माई की कथा सुनी। उसके बाद सभी महिलाओं को लाई, चना व गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया।

दुरदुरिया में गौरा गांव की सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया।
नव युवक दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष मनीष सिंह, राम हरख निषाद, पूर्व प्रधान कृष्ण किंकर सिंह, राम प्रकाश सिंह मुन्ना, संजय सिंह उर्फ बब्लू, राम शंकर निषाद ने मिलकर सामूहिक दुर्दुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया था।

अनीता सिंह शांति सिंह लालती सिंह संध्या सिंह उर्मिला सिंह जय कला निषाद कलावती निषाद गुड्डा देवी गीता प्रजापति सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage