लखनऊ में 200 से ज्यादा मकान टूटने से बचे, नहीं चलेगा #LDA का बुलडोजर

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गरीबों के मकानों पर चलने वाला बुलडोजर अब नहीं चलेगा।

एलडीए के अफसर भी सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद एक्शन में थे और मंगलवार को कॉलोनी को अवैध घोषित कर ढहाने की तैयारी में थे। लेकिन एक आदेश से इस कालोनी पर चलने वाला बुलडोजर रुक गया है।

ऐशबाग के चित्ता खेड़ा में मंगलवार को होने वाली कार्रवाई पर एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया था कि भारी फोर्स लगा दी गई है और एलडीए का बुलडोजर चलेगा। लेकिन देर शाम एक आदेश से गरीब परिवारों के आशियाने गिरने से बच गए हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage