UPCM के समक्ष शास्त्री भवन में लैण्ड पूलिंग स्कीम के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने शास्त्री भवन में लैंड पूलिंग स्कीम के तहत पायलट प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन के लिए नीति के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।

UPCM शास्त्री भवन में लैंड पूलिंग स्कीम के तहत पायलट प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन के लिए नीति के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करते हुए
UPCM शास्त्री भवन में लैंड पूलिंग स्कीम के तहत पायलट प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन के लिए नीति के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करते हुए

UPCM ने लैंड पूलिंग एक्ट व नगरों के प्रभावी नियोजन के लिए टाउन प्लानिंग एक्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा लैंड पूलिंग करने से पहले एक विस्तृत एक्ट की आवश्यकता है। इसके तहत भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों की सहमति आवश्यक है।

UPCM अधिकारियों को लैंड पूलिंग एक्ट व नगरों के प्रभावी नियोजन के लिए टाउन प्लानिंग एक्ट बनाने के निर्देश देते हुए
UPCM अधिकारियों को लैंड पूलिंग एक्ट व नगरों के प्रभावी नियोजन के लिए टाउन प्लानिंग एक्ट बनाने के निर्देश देते हुए

UPCM ने कहा स्मार्ट सिटी की अवधारणा को पूरा करने में टाउन प्लानिंग महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने नगरों की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ उनके समन्वित विकास के दृष्टिगत नगर निगमों में तैनात नगर आयुक्तों व विकास प्राधिकरणों में तैनात उपाध्यक्षों की जिम्मेदारी एक ही व्यक्ति में निहित करने के निर्देश दिए।

UPCM ने कहा प्रदेश सरकार शहरों के नियोजित विकास के प्रति अत्यन्त सजग है और भविष्य में शहरों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage