अवैध वसूली करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, संस्थान में न होने पर भी किया बदनाम

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धर पकड अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना फरह अवधेश प्रताप सिंह मय टीम के चैकिंग में मामूर थे तभी मुखबिरखास से सूचना प्राप्त हुयी कि महुअन टोल के पास 04 पत्रकार जिनके नाम 1. अजीत 2. जितेन्द्र शर्मा 3. बहादुर सिंह 4. अभियुक्ता ने पुलिस के सहयोग से मेरा उक्त ट्रक रुकवा लिया है और मेरे ट्रक को पास के ही एक होटल के सामने एनएच 2 हाइवे के किनारे खड़ा करके मेरे ड्राइवर को पकड़ कर चौकी टोल प्लाजा महुअन पर ले गये हैं जहां पर तीन पुलिस वाले भी हैं जो अवैध रूप से 03 लाख रूपये की मांग कर रहे हैं और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुँचे जहॉ प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम रवि त्यागी एवं प्रभारी उप निरीक्षक सर्विलांस सेल सोनू कुमार मय टीम के उपस्थित मिले। मौके पर गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्यवाही सम्पादित की गयी, जो थाना फरह पर मु.अ.सं.-439/21 धारा 386/420/467/468/471 भादवि से संबंधित हैं।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्तः-*1-अजीत कुमार पुत्र दशरथ सिंह निवासी राम नगला चॉदपुर कलां थाना नौहझील जनपद मथुरा2-जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू पुत्र श्याम शर्मा निवासी विसावर थाना सादाबाद जनपद हाथरस3-बहादुर पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम भूडा बरौली थाना बल्देव जनपद मथुरा4-अभियुक्ता, निवासी 23 लक्ष्मीनगर जन्मभूमि के पास थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा5-उप निरीक्षक दिगम्बर सिंह, थाना फरह, जनपद मथुरा।6-मुख्य आरक्षी नरेश कुमार थाना फरह जनपद मथुरा।7-आरक्षी जितेन्द्र राघव थाना फरह, जनपद मथुरा।

*आपराधिक इतिहास:-* 1-अभियुक्त जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू पुत्र श्याम शर्मा निवासी विसावर थाना सादाबाद जनपद हाथरस हाल निवासी महोली रोड थाना हाईवे जनपद मथुरा।1.अ.सं. 141/15 धारा 356 भादवि थाना कोतवाली मथुरा।2.अ.सं. 190/15 धारा 356 भादवि थाना कोतवाली मथुरा।3.अ.सं. 479/15 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली मथुरा।4.अ.सं. 480/15 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली मथुरा।5.अ.सं. 482/15 धारा 25 ए. एक्ट थाना कोतवाली मथुरा।6.अ.सं. 483/15 धारा 18/20एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली मथुरा।7.अ.सं. 1055/15 धारा 370 भादवि थाना कोतवाली मथुरा।8.अ.सं. 1074/17 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली मथुरा।9.अ.सं. 1240/15 धारा 356 भादवि थाना कोतवाली मथुरा।10.अ.सं. 1295/15 धारा 21/22एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली मथुरा।11.अ.सं. 1296/15 धारा 102/41सीआरपीसी/211 भादवि थाना कोतवाली मथुरा।

*बरामदगीः-*1-10 फर्जी प्रेस कार्ड/आई.डी विभिन्न न्यूज चैनल के नाम से।2-04 एण्ड्रोयड फोन विभिन्न कंपनियों के3-होण्डा सिटी कार नंबर यूपी 14एक्यू-1440, बैगनार कार नंबर यूपी85-बीएक्स-31164-03 पर्स एवं 4712 रूपये नकद

*संक्षिप्त विवरण:* गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण अजीतकुमार, जितेन्द्र शर्मा, बहादुर एवं अभियुक्ता ने पूछने पर बताया कि हम लोग अपनी फर्जी प्रेस आईडी बनवाकर आने-जाने वाले वाहनों को प्रेस का डर दिखा कर उनसे पैसा बसूलते हैं। हम व हमारे अन्य साथी मिलकर बैगन-आर गाडी नंबर यूपी85बीएक्स-3116  जो अजीत की है तथा होण्डा सिटी कार नंबर यूपी-14एक्यू 1440 जो जितेन्द्र शर्मा की है, को आगे लगाकर वाहन को रोक लेते हैं तथा प्रेस की आईडी दिखाकर व धमका कर बसूली कर लेते है तथा मिलने वाले रूपयों को आपस में बांट लेते हैं। ट्रक नंबर आरजे 13जीबी-2209 को हम लोग पहले भी दिनांक 03.09.2021 व 07.09.2021 को रोक चुके हैं परंतु चालक व मालिक कब्जे में नहीं आ रहे थे। आज हम सभी सुबह से ही इनके पीछे थे जिसे धर्मकांटा के पास टोल प्लाजा पर रूकबा लिया और चौकी टोल प्लाजा के दरोगा जी दिगम्बर सिंह व दीवान जी नरेश कुमार व जितेन्द्र कुमार को लालच देकर बुलवा लिया, जिन्होंने हमारी आपसी बातचीत में सहयोग किया।  परंतु मौके पर हम लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

*गिरफ्तार करने वाली टीम थाना फरह:-*1- अवधेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना फरह 2- सत्यवीर सिंह, एसएसआई थाना फरह।3- पुष्पेन्द्र कुमार, एसआई थाना फरह।4-कां. 924 सुशील कुमार, थाना फरह।5-म.कां. 1349 अनुराधा थाना फरह।6-म.कां. 1350 खुशबू यादव थाना फरह।

*स्वाट/एसओजी टीमः-*1-रवि त्यागी, निरीक्षक प्रभारी स्वाट टीम जनपद मथुरा।2-हे.कां. 493 सुभाष चन्द्र 3-हे.कां. 696 नरेन्द्र कुमार4-हे.कां. 802 श्रीचन्द5-हे.कां. 1234 मनोज कुमार6-कां. 2538 सौरभ दुबे7-कां. 2935 सोनू भाटी8-हे.कां. 1273 बिजेन्द्र कुमार9-हे.कां. 772 प्रमोद कुमार10-हे.कां. 1116 अजेन्द्र कुमार11-हे.कां. 1085 अवनीश कुमार12-हे.कां. 1095 हरजेन्दर कुमार13-कां. 617 अभिजीत कुमार14-कां.2402 अभिषेक यादव15-कां. 2094 दीपक पचौरी*सर्विलांस टीम:-*1-सोनू कुमार, उप निरीक्षक प्रभारी सर्विलांस टीम जनपद मथुरा 2-हे.कां. 1045 हरवीर सिंह

नोट : जानकारी मुताबिक UPCM NEWS विगत 3 वर्ष से राजनीति और समाजसेवा से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता आ रहा है..पहली बार ऐसा हुआ है की हमारी संसथान में काम न करने के बाद भी हमारी वेबसाइट https://www.upcmnews.com और चैनल की छवि खबर हुई है…बता दें कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में किसी भी जिले से कोई भी पत्रकार नहीं जुड़ा है…जिनके पास ID है उन्होंने वापस नहीं की और अगर किसी गलत कार्यों में दोषी पाए जाते हैं तो उसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage