भारी बारिश से नवाबों के शहर लखनऊ का बुरा हाल, मेयर ने किया सभी ज़ोन का निरीक्षण

आज गुरुवार को दिन भर हुई भारी बारिश के बीच महापौर संयुक्ता भाटिया ने शहर के विभिन्न कोनों में पहुँचकर हालात का जायजा लिया, और जलनिकासी की व्यवस्था अपने सामने कराई। भारी बारिश से नवाबों के शहर लखनऊ का बुरा हाल हो चूका है और स्मार्ट सिटी की व्यवस्थाओं का हाल पता भी चला गया.
कल रात से ही शुरू हुई भारी बारिश को आज दिनभर जारी रहने से शहर में भरी जलभराव की स्थिति पैदा हो गयी।
सुबह से ही महापौर संयुक्ता भाटिया जी के फोन पर लोगो के फोन आने शुरू हो गए कि उनके यहाँ जलभराव हो गया है। घरों में पानी भर गया है।
भारी बारिश के बीच महापौर संयुक्ता भाटिया ने शहर के सभी 8 जोनो, विभिन्न पम्पिंग स्टेशनों, नालों और जलभराव वाले स्थलों पर पहुँचकर हालात का जायजा लिया और संबंधित ज़ोनल अधिकारी और अभियंताओं को जलनिकासी दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही कई स्थानों पर स्वयं खड़े होकर जलनिकासी कराई।
सुबह 9:30 बजे महापौर ज़ोन 8 के आशियाना स्थित सेक्टर-एच में पहुंची जहां अत्याधिक जलभराव हो गया था और सीवर का पानी घरों में घुस गया था महापौर ने तत्काल जोनल अधिकारी को पम्प लगाकर पानी निकलवाने के लिए निर्देशित किया।
इसके बाद जोन 5 में सुजानपुर, गीतापल्ली, पटेल नगर में अत्याधिक जलभराव स्थलों पर पहुंच कर अधिकारियों संग पंप लगवाकर पानी निकलवाने की व्यवस्था कराई।
वहीं जोन 3 में जलभराव की शिकायत मिली कि नालों का पानी घरों में आ गया है और सड़क पर भी अत्यधिक जलभराव हो गया था जिसपर महापौर ने तत्काल अवर अभियंता को पंप लगाकर जल निकासी दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया।
इसी बीच सूचना मिली कि प्रेस क्लब के पास सड़क धस गयी है जिसको देखने महापौर मौके पर पहुंची और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वहीं जोन 1 स्थित हैदर कैनाल भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिसके लिए महापौर ने पहुंचकर संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
महापौर ने जोन 3 स्थित फैजुल्लागंज में बाढ़ पम्पिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया और वहां के कर्मचारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया। फैजुल्लागंज बाढ़ पम्पिंग स्टेशन अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रहा है । इसके अतिरिक्त जोन 6 में ठाकुरगंज, जोन 4 गोमतीनगर, जोन 7 इंदिरानगर और जोन 2 ऐशबाग भी पहुँची महापौर।
महापौर ने अधिकारियों को किया निर्देशित, जलनिकासी का हरसंभव प्रयास करे, जहां जरूरत हो पंप लगाकर जलनिकासी करवाएं
गौरतलब है कि सुबह 5 बजे से ही महापौर के फोन पर शहर भर से जलभराव की शिकायत आने लगी थी। महापौर सुबह से ही ग्राउंड ज़ीरो पर निकल हालात का जायजा लेने पहुंच गई थी।
दिनभर शहर के हर जोन में पहुँचकर जहाँ जलभराव है वहाँ जलनिकासी की व्यवस्था करवाई, और जरूरत पड़ने पर पंप लगवाने के भी निर्देश दिए।
महापौर ने नगर निगम के सभी अधिकारियों को किया अलर्ट, कहा मौसम विभाग की सूचना के अनुसार तीन दिन हमारे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण, 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत, कहीं से भी इमरजेंसी कॉल आ सकती है
महापौर ने नगर निगम के सभी अधिकारियों को 3 दिन बेहद सतर्क और सजग रहने के स्पष्ट निर्देश दिये है। महापौर ने कहा की मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन भारी बारिश होने का अनुमान है जिससे अभी जलनिकासी की समस्या और बढ़ सकती है। महापौर संयुक्ता भाटिया जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हमे 24 घंटे अलर्ट पर रहना है शहर से कही से भी इमरजेंसी की कॉल आ सकती है। इस आपात स्थिति में जनता की समस्या निवारण का हर संभव प्रयास करें।
महापौर ने की जनता से अपील, 3 दिन बहुत जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले, जरूरत पड़ने पर नगर निगम की हेल्पलाइन नंबर पर करे कॉल
महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वह जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। खुले सीवर, बिजली के तार व खम्भों से बच कर रहें।
नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
महापौर ने जनता से नगर निगम सम्बन्धित जल भराव, वक्षृ पातन इत्यादि किसी भी तरह की समस्या हेतु नगर निगम कंट्रोल रूम नम्बर 6389300137/6389300138/6389300139
पर सूचित कर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं







