प्रवर्तन जोन 7 में अभियंताओं की मिलीभगत से बनकर खड़े हो रहे अवैध निर्माण

रिपोर्ट : ऋषि कुमार शर्मा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन ज़ोन 7 में अवैध निर्माण बनकर तैयार तो हो ही रहे है, साथ ही अभियंताओं की मिलीभगत के चलते अवैध निर्माण तनकर खड़े भी दिखाए दे रहे हैं.

जोन 7 के जोनल अधिकारी से लेकर अभियंता तक इन निर्माणों पर कार्यवाही करने के नाम पर केवल अपना मतलब सिद्ध करते हैं. जानकारी मुताबिक प्रवर्तन जोन 7 के दुबग्गा क्षेत्र से लेकर हरदोई मोड़ तक कई अवैध निर्माण बनकर तैयार हो गए है. इन अवैध निर्माण की खास बात तो यह है कि नोटिस जारी होने के बाद भी सुपरवाइजर और अभियंताओं की मिलीभगत से काम जारी रहता है.

अवैध निर्माण को अभियंताओं का मिला है खुला संरक्षण

क्षेत्र के प्रत्येक निर्माण को ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारियों का खुला संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण अधिकारी अवैध निर्माण के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करते। नोटिस जारी होने बाद और सील होने के बाद भी निर्माण रोकने का नाम नहीं है क्योंकि सारा मैनेजमेन्ट तो विभाग के अधिकारी ही करते है. एक RTI में जोनल अधिकारी ने बताया है कि 4 महीने में कितने निर्माण सील, कितने आदेश पारित, कितने आदेश ध्वस्तीकरण के, कितने निर्माण धवतीकरण किये गए. आपको जानकर हैरानी तब होगी जब RTI की पूरी रिपोर्ट सामने आएगी।

अवैध/अनियोजित कॉलोनियों भी अभियंता की शरण में

प्रवर्तन जोन 7 में कार्यवाही के नाम पर 4 महीने में केवल एक अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण किया गया है लेकिन अधिकारी अपने गुणगान गाते थकते नहीं हैं. जोन 7 के कई क्षेत्रों में अवैध/अनियोजित कॉलोनियां बनकर तैयार हो चुकी है और कुछ जगहों पर अभियंताओं की संरक्षण में काम जोरो पर चल रहा है.

Related Articles

Back to top button
btnimage