अरे पाठक जी जनता के बीच ये क्या कर डाला? उप मुख्यमंत्री पद की लाज तो रख लेते

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता द्वारा आयोजित एक रैली में उल्टा राष्ट्र ध्वज लहराते नज़र आ रहे हैं।

रैली में जनता, कार्यकर्ता व सुरक्षाकर्मी आदि मौजूद रहे।लेकिन किसी की भी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के तिरंगे पर नही पड़ी। जिससे बृजेश पाठक भारत माता के चरणों में मस्त होकर झण्डा तो लहराते रहे लेकिन झण्डे पर किसी ने ध्यान तक नहीं दिया।

आपको बता दें यह वही नेता है जो नायक फिल्म के अनिल कपूर की तरह हर दिन सुर्खियों में बने रहते हैं और सबके प्रिय नेता है। जिनके पास उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था का जिम्मा है।

ब्रजेश पाठक ने किया राष्ट्र ध्वज का अपमान

हैरानी की बात है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक संवैधानिक पद पर होने के बावजूद राष्ट्र ध्वज का अपमान करने से नहीं चूके और राष्ट्र ध्वज की ओर ध्यान तक नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage