स्वास्थ्य मंत्री ने विश्व स्तरीय सुविधाओं और सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध के लिए #LMRC की सराहना की

लखनऊ (30 जुलाई, 2019)। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सी.सी.एस. एयरपोर्ट से सचिवालय तक #LMRC के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यात्रा की। लखनऊ मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों ने सीसीएस एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया एवं उन्हें मेट्रो की उपलब्धियों और दिन-प्रतिदिन बढ़ती राइडरशिप से अवगत कराया।लखनऊ मेट्रो के सफल संचालन ने लखनऊवासियों को तो गर्व की अनुभूति कराई ही है, शहर से जुड़ी देश-विदेश की गणमान्य हस्तियां भी अब इसके प्रभाव से अछूती नहीं रहीं। यही कारण है कि प्रत्येक बार लखनऊ आने पर वे यात्रा के लिए वे मेट्रो का ही चुनाव करते हैं।
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लखनऊ मेट्रो को मेट्रो स्टेशनों और परिसर में स्वच्छता के उच्च मापदंड स्थापित करने एवं बेहतर देख-रेख के लिए बधाई दी। उन्होंने लखनऊ मेट्रो द्वारा महिला यात्रियों, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को ध्यान में रखकर किए गए विशेष इंतज़ामों की भी प्रशंसा की। साम् परिसर में सेफ्टी और सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर भी संतुष्टि ज़ाहिर की। मेट्रो से यात्रा के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, 'मैं यात्रा के लिए प्रायः लखनऊ मेट्रो का प्रयोग करता हूं और प्रत्येक बार यहां उपलब्ध कराई जा रही विश्व स्तरीय सुविधाओं और आरामदेह यात्रा के अनुभव से मैं चकित रह जाता हूं। मेट्रो स्टेशनों पर उकेरी गई कलाकृतियां न केवल मन को मोह लेने वाली हैं बल्कि यह हमारे शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति हमें गर्व से भी भर देती हैं।'
हाल में बहुत से विशिष्ट लोगों ने शहर में यात्रा के लिए न केवल मेट्रो को चुना बल्कि इसकी सेवाओं के लिए मुक्तकंठ से प्रशंसा भी की है। देश और विदेश से लखनऊ आने वाले अनेक गणमान्य अतिथि भी सीसीएस एयरपोर्ट और चारबाग रेलवे स्टेशन से निकलकर यात्रा के लिए मेट्रो का ही विकल्प चुनते हैं।
लखनऊ मेट्रो के सफल संचालन ने लखनऊवासियों को तो गर्व की अनुभूति कराई ही है, शहर से जुड़ी देश-विदेश की गणमान्य हस्तियां भी अब इसके प्रभाव से अछूती नहीं रहीं। यही कारण है कि प्रत्येक बार लखनऊ आने पर वे यात्रा के लिए वे मेट्रो का ही चुनाव करते हैं।
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लखनऊ मेट्रो को मेट्रो स्टेशनों और परिसर में स्वच्छता के उच्च मापदंड स्थापित करने एवं बेहतर देख-रेख के लिए बधाई दी। उन्होंने लखनऊ मेट्रो द्वारा महिला यात्रियों, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को ध्यान में रखकर किए गए विशेष इंतज़ामों की भी प्रशंसा की। साम् परिसर में सेफ्टी और सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर भी संतुष्टि ज़ाहिर की।
मेट्रो से यात्रा के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, 'मैं यात्रा के लिए प्रायः लखनऊ मेट्रो का प्रयोग करता हूं और प्रत्येक बार यहां उपलब्ध कराई जा रही विश्व स्तरीय सुविधाओं और आरामदेह यात्रा के अनुभव से मैं चकित रह जाता हूं। मेट्रो स्टेशनों पर उकेरी गई कलाकृतियां न केवल मन को मोह लेने वाली हैं बल्कि यह हमारे शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति हमें गर्व से भी भर देती हैं।'
हाल में बहुत से विशिष्ट लोगों ने शहर में यात्रा के लिए न केवल मेट्रो को चुना बल्कि इसकी सेवाओं के लिए मुक्तकंठ से प्रशंसा भी की है। देश और विदेश से लखनऊ आने वाले अनेक गणमान्य अतिथि भी सीसीएस एयरपोर्ट और चारबाग रेलवे स्टेशन से निकलकर यात्रा के लिए मेट्रो का ही विकल्प चुनते हैं।








