हरदोई भाजपा विधायक रानू सिंह ने किसान मेले का शुभारंभ किया

हरदोई।
किसान भारत के विकास के आधार है। भाजपा किसानों के जीवन स्तर को सुधारने और उनको खुश देखना चाहती है। इसके लिये देश के प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों के हित में लगे हुये है। किसानों के हित के कार्य किसानों का हक मारने वालों को हजम नही हो रहे है और वे देश का माहौल खराब कर रहें है।
उक्त उद्गार सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने किसान मेला व प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त कियें।
प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि कल्याण मिशन योजना के अंतर्गत विकास खंड भरखनी पर आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुये विधायक रानू सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को उनका हक दिलाने की कवायद में लगी है। जैविक खेती, कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत छूट, कृषक उत्पादक संगठनों के द्वारा भाजपा कृषकों को उनकी फसल का मालिक बनाकर उनकी आमदनी दुगुनी करने के लिये संकल्पबद्ध है।
विधायक रानू ने कहा कि किसानों के हक पर डाका डालने वाले और दलाली करने वाले लोग चिंतित है की अब उनकी दुकान बंद हो जायेगी। इसलिये वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी मानने से इंकार कर रहे है। जो दिल्ली मे किसानों के हित के नाम पर षडयंत्र रच रहे है , आतंकवादियों के पोस्टर लहरा रहे है, देश में अराजकता फैला रहे हो ऐसे लोग किसान नही हो सकते। कृषि मेले में विधायक ने विद्युत, वन, सहकारिता, यूपीनेड़ा, उद्यान, गन्ना, आंगनबाड़ी आदि विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होने इस अवसर पर कृषकों को विभिन्न विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने, समूह बनाने, जैविक खेती आदि से कृषि को उन्नत बनाने और लाभ लेने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार, खंड विकास अधिकारी विद्याशंकर कटियार,उपभोक्ता भंडार के निदेशक संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष अनंगपुर जैनेंद्र सिंह, विजय मिश्र,राजबहादुर सिंह समेत कृषि विभाग के अधिकारी,कर्मचारी व बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहें।








