उन्नाव इण्डियन इण्डस्ट्री एसोशिएसन ने जिलाधिकारी का सम्मान कर जताया आभार

उन्नाव।
उन्नाव इण्डियन इण्डस्ट्री एसोशिएसन ने विशेष समारोह का आयोजन कर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार का आभार ज्ञापन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आई आई ए जी0एन मिश्रा ने समस्त उद्यमियों व जनपद की तरफ से धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल में जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में बहुआयामी क्षेत्र में बहुविध कार्य करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने पर सफलता प्राप्त की है। ईज आफ बिजनेस रैंकिग में माह मई, 2020 से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हो रहा है।
आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु जारी प्रथम व द्वितीय प्रदेश स्तरीय रैंकिग में जनपद को लगातार दो बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान में प्रधानमंत्री द्वारा जनपद उन्नाव को अग्रदूत स्वीकार करते हुए अभियान का प्रणेता स्वीकार किया गया। पराली लाओ खाद् ले जाओ अभियान की शुरूआत जनपद उन्नाव की हुई, जिसकी स्वयं मा0 प्रधानमंत्री जी कार्यालय से ट्वीट कर सराहना की गयी तथा उसके उपरान्त इस माॅडल पर प्रदेश के सभी जनपदों में कार्य भी आरम्भ किया गया। गंगाघाट-शुक्लागंज ने भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की तथा देश के 10 स्वच्छतम् स्थलों में अपनी रैकिंग बनायी। जनपद उन्नाव का चयन देश में अनमोल योजना के पाॅयलट प्रोजेक्ट के रूप में भी किया गया है, जिसमें 281 ए0एन0एम0 को लैपटाॅप प्रदान किया गया है जहाँ वह घर-घर जाकर आर0सी0एच0 डाटा फीडिंग का कार्य कर रहीं हंै।
सखी हेल्प-लाइन योजना लाॅकडाउन अवधि में जनपद उन्नाव में लाँच की गयी, जिसमें पूर्णतः महिला स्टाफ की नियुक्ति करते हुए जनपद की महिला आबादी की समस्याओं के निस्तारण का दायित्व सौंपा गया। महिलाओं की अनेक ऐसी समस्यायें होती है जिसको वह सहजता से सबको नहीं कह पाती है। इसी अवधारणा को लेकर पूर्णतः महिला स्टाफ की नियुक्ति करते हुए, सखी हेल्प-लाइन की शुरूआत की गयी। जहाँ 274 महिलाओं की घरेलू हिंसा व अन्य शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा 2000 से अधिक महिलाओं को उनके आवश्यकता की वस्तुयें घर तक पहुंचायी गयी। लाॅकडाउन अवधि में मोबाईल ए0टी0एम0 सुविधा, टेली मेडीसिन फैसल्टी, आयुष काढ़ा, मिशन रक्षा के साथ सुरक्षा आदि ऐसे कार्य रहें, जिन्होनें जनसामान्य को राहत तो पहुंचायी है साथ ही साथ प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर पर प्रेरणा का स्त्रोत बना।
उन्होनें कहा कि जनपद की यह विशिष्ट पहचान बहुआयामी प्लेटफार्म पर जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विशषकर उस समय स्थापित हुयी, जब जिलाधिकारी ने स्वयं नया-नया कार्यभार ग्रहण किया था। कोरोना लाॅकडाउन की चुनौतियां सबके लिए नयी व भयकारक थी ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी महोदय ने न सिर्फ मोर्च पर कमान संभाली बल्कि खुद भी 24×7 जिला प्रशासन और जनसामान्य के साथ खड़े रहकर राहत पहुंचाने का अभूतपूर्व कार्य किया। जिलाधिकारी के इस प्रयास की राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान स्थापित हुयी, जब भारत के प्रतिष्ठित स्काॅच पुरस्कार हेतु जिलाधिकारी के प्रयासों को दो श्रेणियों में सम्मानित किया गया। गुड गर्वनेंस श्रेणी में उन्नाव को आर्डर आफ मेरिट, रिस्पांस टू कोविड श्रेणी में आर्डर आफ मेरिट व राष्ट्रीय रजत पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होनें कहा कि जिलाधिकारी के प्रयासों द्वारा जनपद की जो विशिष्ट पहचान स्थापित प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हुई है, उसके आभार स्वरूप महोदय का सम्मान व आभार व्यक्त किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में जनपद उन्नाव जितने क्षेत्रों में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है वह विस्मयकारी व अभिभूत करने वाला है। उन्होनें शाॅल व मोमेन्टो देकर समस्त उद्यमियों की तरफ से जिलाधिकारी महोदय का विशेष धन्यवाद ज्ञापन किया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना लाॅकडाउन एक बड़ी चुनौती थी जहां लोगों को संक्रमण से बचाना ही था, साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित करना था कि जनसामान्य को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ें। हर व्यक्ति तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करते हएु उसकी आवश्यकताओं को पूर्ण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता थी और वह अपने को सौभाग्यशाली मानते है कि उन्हें इस हेतु अपने विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ उद्यमियों, जनसामान्य व मीडिया बन्धुओं का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ हैं। उन्होनें कहा कि अब हम कोविड से कोविन की ओर बढ़ चलें है। जनपद को वैक्सीन की आपूर्ति प्राप्त हो चुकी है, जो कि आज शाम तक पहुंच जायेगी। दिनांक 16 जनवरी, 2021 को 16 बूथ पर प्रथम चरण की वैक्सीनेशन कार्यक्रम आरम्भ किया जाएगा। प्रथम चरण में 11751 हेल्थ वर्कस को वैक्सीन दी जाएगी। द्वितीय चरण में फ्रंट लाइन कोरोना वरियर्स (पुलिस कर्मी, सफाईकर्मी आदि) तथा तृतीय चरण में 50 वर्ष से ऊपर कोमार्बिड व्यक्तियों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। उन्होनें कहा कि दिनांक 16 जनवरी, 2021 को हेल्थ वर्कस का आभार ज्ञापन करने हेतु कार्य योजना भी बनायी जा रही है। जिलाधिकारी ने अंत में आई0आई0ए0 का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह स्वयं तथा जिला प्रशासन समस्त समस्याओं के समाधान हेतु 24 घण्टें तत्पर है तथा लोग व्यक्तिगत् रूप से मिलकर भी उन्हें अपनी समस्या बता सकते है, जिनका गुणवत्ता पूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, डा0 राजेश कुमार प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल, प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला, उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त उद्योग रोचना श्रीवास्तव, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी वी0के0 सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत खण्ड-प्रथम व द्वितीय उपेन्द्र तिवारी तथा श्र एस0सी0 शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विमल कुमार, सहायक श्रमायुक्त डा0 हरिश्चन्द्र, अधिशाषी अभियंता ट्रान्सगंगा बी0डी0 यादव को भी आई0आई0ए0 द्वारा शाॅल व मोमेन्टो देकर आभार व्यक्त किया गया।








