योगी सरकार में डीपीआरओ कर रहे महिला कर्मचारी का उत्पीड़न

लखनऊ। योगी सरकार में जिला पंचायत राज अधिकारी शास्वत आंनद पर विधवा महिला सफाई कर्मचारी का उत्पीड़न करने का आरोप काकोरी प्रधान संघ अध्यक्ष आंनद यादव ने लगाते हुए लिखित आपत्ति जताई है। वहीं विकास खण्ड के विभिन्न 17 राजस्व गांवों में तैनात सफाई कर्मचारियों को ब्लाक के बाहर जनपद में अन्य जगहों पर सम्बंध कर रखा गया है। जिससे उक्त गांवों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है।

काकोरी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मुजफ्फरनगर पलिया में सफाई कर्मचारी फूलमती तैनात है।जिसमें तीन राजस्व ग्राम मुजफ्फरनगर,बेढ़ौना,पलिया है। बीती 8 जुलाई पत्रांक संख्या 1259 को जिला पंचायत राज अधिकारी शास्वत आंनद ने एक आदेश कि अग्रिम आदेश तक मुजफ्फरनगर पलिया ग्राम पंचायत के सभी राजस्व गांवों की साफ सफाई फूलमती को ही करना है। जिसको लेकर अन्य सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान/प्रधान संघ अध्यक्ष आंनद यादव ने बताया कि एक महिला 3-3 गांवों की सफाई कैसे कर सकती है। उन्होंने कहा कि डीपीआरओ अपनी बात मनवाने के लिए महिला कर्मचारी का जानबूझकर उत्पीड़न कर रहे हैं। जोकि पूरी तरह से गलत है। सफाई कर्मचारी फूलमती का कहना है कि मेरे अधिकारियों का जो भी आदेश होगा, मैं उसका पालन करूँगी।

इसके अलावा विकास खण्ड काकोरी के 17 राजस्व गांव अल्लूपुर में तैनात सुरेश कुमार, रनियामऊ-दीपक कश्यप, अमेथिया सलेमपुर-राजकुमार,सैदपुर महेरी-विजय कुमार,चक दादनपुर-शिव प्रसाद,रायपुर-मीना,महत्वा-सुभाष शर्मा,फतेहगंज-श्याम कुमार,बसरैला-मुकेश कुमार,सूदी-धर्मराज,गवलपुर-अमित तिवारी,नकटौरा-वीरेन्द्र कुमार, कुसमी-शिव कुमार,हलवारा-रज्जू प्रसाद, रेवरी-दशरथ गुप्ता, मदारपुर-रामकिशन, बरकताबाद-रंजीत कुमार को जनपद में विभिन्न जगहों पर लगातार सम्बंध चल रहे हैं। जिससे गांवों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट चल रही है। इन 17 गांवों में कौन सफाई करेगा,इसका जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है?

सहायक पंचायत अधिकारी काकोरी कृष्ण कुमार व खण्ड विकास अधिकारी रविन्द्र मिश्रा का कहना है कि एक कर्मचारी को सिर्फ एक ही राजस्व गांव में तैनात करने का नियम है।शेष उच्चाधिकारियों का जो भी आदेश है उसका पालन कराना मेरा दायित्व है।

इस सम्बंध में जिला पंचायत राज अधिकारी शास्वत आंनद का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने अपना मोबाइल फोन रिसीव नही किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage