ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0 का गाजियाबाद में हुआ भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट—2023 के तत्वावधान में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0 का गाजियाबाद में हुआ भव्य आयोजन

वर्तमान सरकार अध्यात्म और आर्थिक क्षेत्र में समन्वय बनाकर कर रही हैं कार्य: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह

विकास कार्यों में दिये गये लक्ष्यों से अधिक कार्य कर रहा है गाजियाबाद: विधायक अ​तुल गर्ग

उत्तर प्रदेश अ​ब उत्तम प्रदेश बन चुका हैं: एमएलसी  दिनेश गोयल

भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अ​र्थव्यवस्था बन जायेगा: केन्द्रीय मंत्री जरनल डॉ.विजय कुमार सिंह

आज हम गर्व से कहते हैं कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी हैं: निवेशक

चहुंमुखी विकास, मोदी की दूरगामी सोच का ही परिणाम है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भारत का हर परिवार सुखी और सम्पन्न नहीं हो जाता है तब तक हम चैन से नहीं बैठेगे: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट—2023 के तत्वावधान में आयोजित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0 एवं प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण कार्यक्रम अवध पैलेस, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में किया गया। कार्यक्रम में स्वागत सम्बोधन मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री जनरल डॉ.विजय कुमार सिंह सहित जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ममता त्यागी, अतुल गर्ग विधायक सदर, दिनेश गोयल एमएलसी, इन्द्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी, अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी, श्रीनाथ पासवान उपायुक्त उद्योग सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा केन्द्रीय मंत्री को गुलदस्ता भेंट का स्वागत किया गया। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों द्वारा अतिथियों को और कार्यक्रम आयोजकों द्वारा अधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार अध्यात्म और आर्थिक क्षेत्र में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य कर रही हैं जिसके चलते वह दिन दूर तक जब भारत विश्व गुरू बनेगा, क्योंकि दुनिया का कोई भी राष्ट्र नैतिक मूल्य स्थापित किए बिना आर्थिक, सामाजिक विकास में स्थायीत्व प्राप्त नहीं कर सकता।

विधायक अ​तुल गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा विकास कार्यों में दिये गये लक्ष्यों से गाजियाबाद अधिक कार्य कर रहा है, यहां के जनप्रतिनिधि, अधिकारी सभी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

एमएलसी दिनेश गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश अ​ब उत्तम प्रदेश बन चुका हैं और गाजियाबाद सहित पूरे उत्तर प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है।

केन्द्रीय मंत्री जरनल डॉ.विजय कुमार सिंह ने कहा कि मोदी – योगी के नेतृत्व में देश—प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर हैं, भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अ​र्थव्यवस्था बन जायेगा। उन्होने कहा कि गाजियाबाद के हिण्डन एयरपोर्ट से जल्द ही सभी राज्यों के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेंगे जिससे गाजियाबाद के उद्यमियों, व्यापारियों सहित अन्य लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि अन्य देशों की अपेक्षा भारत में उद्योग लगाना ज्यादा आसान और सुरक्षित है।

उद्यमियों ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि योगी सरकार से पूर्व गाजियाबाद में व्यापार करते हुए डर लगा रहता था आए दिन लूट, चोरी, डकैती, अपहरण, मर्डर आदि घटनाएं होती रहती थी, अगर हम अन्य राज्यों से किसी माल का क्रय—विक्रय करने जाते थे तो लोग यही सुनकर ही सम्बंध नहीं रखना चाहते थे कि हम उत्तर प्रदेश में रहते हैं। किन्तु योगी-मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया और आज हम चैन की सास ले रहे है, आज हम गर्व से कहते हैं कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

सजीव प्रसारण के दौरान CM Yogi ने कहा कि भाजपा सरकार मोदी जी के कुशल निर्देशन और नेतृत्व से देश प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। य​ह सब मोदी की दूरगामी सोच का ही परिणाम है। हम सभी को यह कहते हुए हर्ष और गर्व महसूस होता हैं कि हम भारतीय हैं।

सजीव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य हैं हर लाभा​र्थी को मूलभूत सुविधाओं के साथ—साथ जरूरी सुविधाऐं भी मिलनी चाहिए। जब तक भारत का हर परिवार सुखी और सम्पन्न नहीं हो जाता है तब तक हम चैन से नहीं बैठेगे। पहले गरीब लोगों को इसलिए लोन नहीं मिलता था कि उनके पास कुछ गारंटी नहीं थी लेकिन आज आपके आप मोदी की गारंटी हैं आप बैक जाईए और बैक वाले आपकों लोन देने को तैयार है। हम 1 करोड़ लखपति दीदी को लखपति बना चुका हैं और आगे 3 करोड़ लखपति दीदीओ को लखपति बनाना हमारा लक्ष्य है।

इस मौके पर 15 निवेशकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विश्वकर्मा टूल कीट से 42 महिलाओं को सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अधिकारियों, उद्योमियों, व्यापारियों सहित शहर की जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती पूनम शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage