राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली उ0प्र0 की ग्राम पंचायतें पुरस्कृत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पंचायत दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कारों का वितरण आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों द्वारा किया गया। इस समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया।


इस संबंध में जानकारी उपनिदेशक पंचायतीराज प्रवीणा चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि नानाजी देशमुख सर्वाेत्तम पंचायत सतत् विकास पुरस्कार हेतु गार्गी चौधरी, ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत-मिलक अमावती. विकास खण्ड-डिलारी, जनपद-मुरादाबाद को नानाजी देशमुख सर्वाेत्तम पंचायत सतत् विकास पुरस्कार के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय श्रेणी में रू. 1.25 करोड़ (रूपये एक करोड पच्चीस लाख) की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है। दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार हेतु दिलीप त्रिपाठी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत-हंसुड़ी औसानपुर, विकास खण्ड भनवापुर जनपद सिद्धार्थनगर को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार श्रेणी के अन्तर्गत बाल मैत्री थीम/विषय में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय श्रेणी में रू 30 लाख (रूपये तीस लाख) की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार ग्राम प्रधान सचिव एवं आई.ए.एस. निदेशक, पंचायती राज, उ.प्र. प्रमोद कुमार उपाध्याय, एवं उपनिदेशक (पं)/नोडल अधिकारी प्रवीणा चौधरी द्वारा ग्रहण किया गया।

प्रवीणा चौधरी ने बताया कि आगामी दिनांक 24 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में सर्वाेकृष्ट अंक प्राप्त करने वाली पंचायतों को जनपद एवं ब्लाक स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage