राष्ट्रपति पुरस्कार के असली हकदार पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह: गौरव कुमार

दिल्ली में 17 जुलाई को राष्ट्पति करेंगी पुरस्कार देकर सम्मानित

लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त गौरव कुमार ने एक मिसाल पेश करते हुए राष्ट्पति द्वारा मिलने वाले सम्मान का हकदार पूर्व के नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह को बताया है। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए मिलने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार का श्रेय खुद न लेते हुए पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को इसका वास्तविक पात्र माना है।

17 जुलाई को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

देशभर में स्वच्छता की स्थिति का आकलन करने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में लखनऊ नगर निगम ने पहली बार खुद को एक विशेष स्थान पर स्थापित किया है। इसी उपलब्धि के चलते 17 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्वारा नगर निगम को सम्मानित किया जाएगा

गौरव कुमार ने दिखाई नेतृत्व की परिपक्वता

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि यह सर्वेक्षण पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के कार्यकाल में कराया गया था, और उस दौरान उनके नेतृत्व में ही नगर निगम ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि,
“यह पुरस्कार श्री इंद्रजीत सिंह के परिश्रम, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता का प्रतिफल है। इसलिए, मेरी इच्छा है कि वही राष्ट्रपति से यह पुरस्कार प्राप्त करें।”

नेता नहीं, उदाहरण बनते अधिकारी

गौरव कुमार का यह दृष्टिकोण केवल एक शिष्टाचार नहीं बल्कि एक सच्चे नेतृत्वकर्ता की पहचान है। अपने पूर्व अधिकारी को सम्मान दिलाकर उन्होंने सरकारी सेवा में नैतिकता और मानवीय गरिमा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

🔹 यह सम्मान न केवल लखनऊ नगर निगम के लिए बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
🔹 गौरव कुमार की विनम्रता और इंद्रजीत सिंह की दूरदर्शिता – दोनों ने मिलकर लखनऊ को स्वच्छता के मानचित्र पर गौरवान्वित किया है।

सौजन्य : https://starnewsbharat.com/

Back to top button
btnimage