KGMU कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा “नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित

लखनऊ 02 सितम्बर

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर केजीएमयू कॉलेज ऑफ नर्सिंग, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा “नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया। जिसमें बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा न्यू ओपीडी ग्राउंड फ्लोर पर पोस्टर प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर केजीएमयु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो एस एन शंखवार, डीन फैकल्टी ऑफ नर्सिंग प्रो अपजीत कौर, वाइस डीन फैकल्टी ऑफ नर्सिंग प्रो पुनीता माणिक और प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ रश्मी पी जॉन उपस्थित रहे। नर्सिंग संकाय द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया गया।

सीएमएस एसएन शंखवार ने मरीजों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। डीन प्रो. अपजीत कौर और वाइस डीन प्रो. पुनीता माणिक ने छात्रों के प्रयासों और कड़ी मेहनत की सराहना की।

अंत में प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. रश्मि पी जॉन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया और छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage