#DM सोनभद्र और #SSP गाजियाबाद शासन द्वारा निलम्बित, #UPCM के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जनपद #DM सोनभद्र और #SSP गाजियाबाद को शासन द्वारा निलम्बित कर दिया गया है।
जनपद सोनभद्र के जिलाधिकारी टी0के0 शिबु को कार्यों में अनियमितता तथा जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने एवं जनपद गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण न कर पाने के लिए निलम्बित किया गया है।








