उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 03 अक्टूबर को होगी ग्राम्य विकास विभाग की मण्डलीय समीक्षा बैठक

लखनऊ 30 सितम्बर, 2023
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की लखनऊ मण्डल के ग्राम्य विकास विभाग के कार्यक्रमों की मण्डलीय कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक 03 अक्टूबर, 2023 को अपरान्ह 3.00 बजे पंचायती राज निदेशालय अलीगंज लखनऊ के आडिटोरियम में आहूत की गयी है।
यह जानकारी देते हुए ग्राम्य विकास आयुक्त जी0एस0 प्रियदर्शी ने बताया कि इस बैठक में लखनऊ मण्डल के सभी मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त (श्रम रोजगार/स्वतः रोजगार), जिला पंचायतराज अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा सभी ब्लाक प्रमुख उपस्थिति रहेंगें।
इस समीक्षा बैठक हेतु मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। संयुक्त विकास आयुक्त लखनऊ मण्डल को बैठक से सम्बन्धित समस्त बिन्दुओं को सम्मिलित करते हुए बुकलेट एवं पी०पी०टी० तैयार कराने व उसे सभी सम्बंधित को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके द्वारा ही बैठक की कार्यवृत्त एवं मा० उपमुख्यमंत्री जी की बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में कार्यवाही की जायेगी।
मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ द्वारा इस सम्बन्ध समस्त सम्बंधित को औपचारिक आदेश और आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।








