मण्डलायुक्त रोशन जैकब ने नगर-निगम द्वारा शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर बैठक की

लखनऊ 18 जुलाई 2022
मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में नगर निगम द्वारा शहर में की जा रही साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर आयुक्त सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निम्नवत बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वह अपनी देख-रेख में नगर की सफाई व्यवस्था को देखें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाओं का छिड़काव करायें। उन्होंने कहा कि जहां बच्चे अधिक संक्रमित हो रहे है वहां पर एक टीम तैनात कर सफाई व्यवस्था की जायें। शुद्ध पेयजल के लिये भी टीम लगाकर पेय लगाकर पेयजल उपलब्ध किया जाये। रोड़ की साफ सफाई ससमय करा लिया जाए, रोड की सफाई 10ः00 बजे से पहले हो जाना चाहिए नही तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा घने बाजार वाले इलाके में साफ-सफाई की वयवस्था को गंभीरता से लें और कौन गाड़ी किस रूट पर चल रही उसके बारे में विधिवत जानकारी रखें, और जी0पी0एस0 जिस गाड़ियों में नहीं लगे हैं उन गाड़ियो में तत्काल लगवाएं, इसमें किसी प्रकार की हिला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने इको ग्रीन के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ जिम्मेदारी से कार्य करें तथा जंग लगी गाड़ियां रोड पर न चले उनका डेंटिंग पेंटिंग करा लें, कूड़े लेकर जाते समय गाड़ियां रास्ते में न रुके, नियमित रूप से देखरेख करें और मास्टर प्लान के साथ साफ-सफाई का कार्य करें तथा साथ में सम्बन्धित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करा लें कि कितने कूड़े की गाड़ियां रोड़ पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर गाड़ियों को सही करवा के डेटिंग/पेन्टिग करवा लें और कण्डम गाड़ियों को हटा दिया जाये और आवश्यकतानुसार नई गाड़ियां खरीद लिया जाये।
इस अवसर पर नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त अभय पाण्डेय व सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।








