मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने पारिजात अपार्टमेंट, ग्रीन वुड अपार्टमेंट, हिमालयन अपार्टमेंट का किया औचक निरीक्षण

अपार्टमेंट के निर्माण कम गुणवत्तापूर्ण होने पर नाराजगी जतायी, सम्बंधित निर्माण करने वाली एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट करके रिकवरी करने के निर्देश दिये-मंडलायुक्त

मंडलायुक्त ने आर0डब्लू0ए0 के पदाधिकारी/उपस्थित लोगों से संवाद किया और होने वाली समस्या की जानकारी ली

लखनऊ 05 सितंबर 2022

मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने पारिजात अपार्टमेंट, ग्रीन वुड अपार्टमेंट एवं हिमालयन अपार्टमेंट का औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम पारिजात अपार्टमेंट का निरीक्षण किया और साथ ही साथ वहां उपस्थित लोगों से संवाद किया तथा होने वाली समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण कराने के आदेश सम्बन्धित अधिकारी को दिये।

संवाद के दौरान लोगों ने बताया कि पार्किंग का कार्य अभी अधूरा है, और सी0सी0टी0वी0 कैमरा, परिसर में रेन वाटर हारवेस्टिंग स्थापित है, किन्तु पाइप की समुचित व्यवस्था न होने के कारण छत का पानी सीधे डक्ट में जा रहा है। जिससे फ्लैट में सीलन के साथ-साथ बिल्डिंग की मजबूती प्रभावित हो रही है। पारिजात परियोजना के सामने हाइट बैरियर लगाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करा दिया जायेगा।


मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जहां ड्रेनेज, पार्किंग, लिफ्ट, ग्रीन ऐरिया की साफ-सफाई की जो भी समस्या है उसको ठीक कराना सुनिश्चित किया जाये। जहां-जहां आर0डब्लू0ए0 नही बना है वहां लखनऊ विकास प्राधिकरण के साथ समन्वय बनाकर आर0डब्लू0ए0 का गठन कर लिया जाये। जिससे ऐसोसीयेशन की जिम्मेदारी फिक्स किया जा सके।

मण्डलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कम गुणवत्ता वाले अपार्टमेंटों को देखकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी ऐजेन्सियों को ब्लैक लिस्टेड करके रिकवरी करें और ब्लैक लिस्टेड करके आवास विकास को भी सूचित करें, और जहां पर इस तरह से लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड करें उस ऐजेन्सी के खिलाफ एफ0आई0आर0 भी दर्ज करायी जाये।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि आर0डब्लू0ए0 का एक वाट्सप ग्रुप बना है जिससे अपार्टमेन्टों में होने वाली समस्याओं के बारे में पदाधिकारियों द्वारा गु्रप के माध्यम से अवगत करा दिया जाता है साथ ही साथ यह भी बताया कि आशियाना नाम का एैप की व्यवस्था पब्लिक को देने को कहा है जिससे प्रत्येक कालोनी निवासी अपनी मूलभूत समस्या डाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage