उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नागपुर में माली समाज महाधिवेशन में सम्मिलित हुए

नागपुर (16 सितम्बर, 2019)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित भारतरत्न बाबासाहब भीमराव राम जी अम्बेडकर दीक्षा भूमि के दर्शन किये। नागपुर में उप मुख्यमंत्री महात्मा फुले शिक्षण संस्थान में माली समाज के महासम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सम्मिलित हुये। महाधिवेशन में उनका स्वागत व भव्य अभिनन्दन किया गया।उप मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था में माली समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होने यह भी कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के लक्ष्य को लेकर समाज के सभी वर्गों के विकास के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उप मुख्यमंत्री नागपुर पहुंचकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इससे पूर्व डाॅ. भीमराव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट नागपुर में केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मुम्बई के महालक्ष्मी मन्दिर के निकट स्वरूप चन्द्र गोयल चौक नामकरण समारोह को सम्बोधित किया। श्री मौर्य ने सेवा सप्ताह के अवसर पर मुम्बई के टाटा मेमोरियल हास्पिटल में पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किये तथा ईश्वर से मरीजों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।

उप मुख्यमंत्री नागपुर पहुंचकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इससे पूर्व डाॅ. भीमराव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट नागपुर में केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत किया गया।
उन्होंने मुम्बई के महालक्ष्मी मन्दिर के निकट स्वरूप चन्द्र गोयल चौक नामकरण समारोह को सम्बोधित किया। श्री मौर्य ने सेवा सप्ताह के अवसर पर मुम्बई के टाटा मेमोरियल हास्पिटल में पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किये तथा ईश्वर से मरीजों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।






