मंत्री मोती सिंह ने बताया मनरेगा के तहत प्रदेश के 11 मण्डलों में लोकपाल नियुक्त

लखनऊ (16 सितम्बर, 2019)।
ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन समिति की संस्तुति के आधार पर आशीष कुलश्रेष्ठ को आगरा मंडल, डॉक्टर जिनेश चंद्र कुलश्रेष्ठ को अलीगढ़ मंडल, ओम प्रकाश सिंह को प्रयागराज मंडल, सुरेश चन्द्र को आजमगढ़ मंडल और डॉक्टर मकरंद सिंह को बरेली मंडल का लोकपाल नियुक्त किया गया।



प्रदेश सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप मनरेगा के कार्यों को गति देने के लिए प्रदेश के 11 मंडलों में लोकपाल नियुक्त कर दिया है।

इसके अलावा ओम प्रकाश चौबे को वाराणसी मंडल, तारकेश्वर शाही को गोरखपुर मंडल, चन्द कांत रावत को झांसी मंडल, कु. अंशू त्यागी को मेरठ मंडल, सुनीता चौधरी को सहारनपुर मंडल और रामनिवास पांडेय को कानपुर मंडल का लोकपाल नियुक्त किया गया।



मंत्री मोती सिंह ने बताया कि चयनित लोकपालों को 02 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जा रहा है, जो एक साल तक प्रदर्शन के मूल्यांकन के आधार पर बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि पुनर्नियुक्ति नहीं होगी और प्रदर्शन का मूल्यांकन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। प्रदर्शन असंतोषजनक पाये जाने पर राज्य सरकार द्वारा लोकपाल को कभी भी हटाया जा सकता है। लोकपाल के क्रियाकलापों के निष्पादन के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था संबंधित मंडलों के जिलाधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage