सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया #ICCMRT में MBA पाठ्यक्रम की प्रवेश क्षमता में वृद्धि

लखनऊ (29 जुलाई, 2019)। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि #ICCMRT में प्रवेश हेतु छात्र-छात्राओं को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है, जिसका लाभ लेकर वह अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा स्थापित इंस्टीट्यूट आफ कोआपरेटिव एण्ड कार्पोरेट मैनेजमेन्ट रिसर्च एवं ट्रेनिंग लखनऊ में चलाये जा रहे एमबीए पाठ्यक्रम की प्रवेश क्षमता 90 से बढ़ाकर 180 कर दी गयी है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि वर्ष 2019-20 के लिए तकनीकी त्रुटिवश अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ए.आई.सी.टी.ई.) ने प्रवेश क्षमता घटाकर 90 कर दी थी। माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ के आदेश के क्रम में एआईसीटीई द्वारा दुबारा सुनवाई कर पुनः आज 29 जुलाई, 2019 को आदेश पारित कर प्रवेश क्षमता 180 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं आई.सी.सी.एम.आर.टी. संस्थान में सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।








