महिला की शिकायत पर निर्माण ध्वस्त, प्रशासन की कार्यशैली पर खड़े सवाल

अयोध्या। अयोध्या के बीकापुर तहसील क्षेत्र के खजुराहट गांव में स्थित भदेसर में बीते रविवार को तहसील प्रशासन ने एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक निर्माण को ध्वस्त करा दिया तो तहसीलदार समेत स्थानीय पुलिस पर दीवानी की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है।

भदेसर निवासी विकास पाण्डेय ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बगैर किसी नोटिस जारी किए उनके शान्ति पूर्वक कब्जे को गिराना तानाशाही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि गाटा संख्या 549ग में उनका वर्षों से कब्जा है। जिसके बावत उनके द्वारा दीवानी न्यायालय में वाद विचाराधीन है। ऐसी दशा में प्रशासन द्वारा किए गए दमनात्मक कार्यवाही ना केवल उनके साथ अन्याय है बल्कि न्यायालय की भी अवमानना है। पीड़ित विकास ने उक्त प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री को देते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

तहसीलदार बीकापुर ने प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा कि प्रकरण में दो पक्षों के मध्य विवाद था जिसमें शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन मौजूद था।

Related Articles

Back to top button
btnimage