#BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल विस्तार पर बधाई व शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल विस्तार पर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ कहा कि नड्डा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के भाव-पथ पर चलते हुए हर एक बूथ को राष्ट्रीय भावना से प्रदीप्त करने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए प्रत्येक अभियान, कार्यक्रम तथा संगठनात्मक योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में पार्टी ने नई ऊचाइंयों को छुआ है। जे पी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई पुनः सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीति, केन्द्र सरकार की उपलब्धियां व ऐतिहासिक निर्णय सतत संपर्क-संवाद के माध्यम से जनता तक पहुंचाने तथा सेवा व समर्पण का मूल मंत्र लेकर कार्य करने के लिए तत्पर है। प्रदेश भाजपा संगठन माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में प्रत्येक लक्ष्य को प्राणार्पण से जुटकर प्राप्त करेगा।







