जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 28 प्रकरणों का निस्तारण

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजनजनपद की पांचो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 482 प्रकरण प्राप्त हुए, 99 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गयातहसील सदर में ज़िलाधिकारी द्वारा किया गया मौके पर 28 प्रकरणों का निस्तारणसभी अधिकारी विधिक प्रक्रियाओ के अनुपालन करते हुए ससमय प्रकरणों का निस्तारण करना कराएंगे सुनिश्चितसमाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करके शिकायतकर्ताओं को कराया जाए अवगत-ज़िलाधिकारीत्वरित एवं समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के सख्त निर्देश-जिलाधिकारी
लखनऊ 15 जून 2024
जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये । जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत कर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 54 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 28 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें।
उन्होंने बताया कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 54 में से 28 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 52 में से 05 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी0 में 119 में से 22 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मोहनलालगंज में 154 में से 33 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 103 में से 11 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये। आज जनपद में पुलिस 71, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त 17, राजस्व 260, विकास 30, शिक्षा 02, समाज कल्याण 12, नगर निगम 07 तथा 83 अन्य प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए की ऐसे प्रकरण जो तहसील दिवसों और जन सुनवाई में बार बार आते है उनका गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और अगर प्रकरण निस्तारण योग्य है उसको तत्काल निस्तारित करना सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी अपने कार्यालय की कार्यप्रणाली को बदले और ऐसी व्यवस्था बनाए की शिकायतकर्ता को दुबारा उसी शिकायत के लिए कार्यालय आना ना पड़े। उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को रियल टाइम खतौनी के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। उन्होंने बताया की खतौनियो में अंश निर्धारण संबंधित अगर कोई आपत्ति है तो उसका निस्तारण 15 दिवस के भीतर सुनिश्चित कराया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, उप जिलाधिकारी तहसील सदर अंकित शुक्ला, तहसीलदार सदर, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।








