CM योगी की अलीगढ़ में बड़ी बैठक और उत्तराखंड के कोटद्वार सिद्धबली मंदिर में दर्शन-पूजन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अलीगढ़ के जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिले की विकास परियोजनाओं की प्रगति, पारदर्शी एवं उत्तरदायी शासन तथा जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य तेजी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनहित से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के कोटद्वार भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध सिद्धबली हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। पौड़ी गढ़वाल स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देश की समृद्धि, शांति और जनता के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं ने बेहद उत्साह के साथ स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage