सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्य सचिव एस.पी. गोयल को झंडा व स्मृति चिन्ह भेंट

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उ०प्र० के निदेशक द्वारा प्रतीकात्मक झंडा लगाकर स्मृति चिन्ह किया गया भेंट

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के पावन अवसर पर मुख्य सचिव एस.पी.गोयल को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उ०प्र० के निदेशक ब्रिगेडियर अतुल कुमार एस. एम. (अ. प्रा.) द्वारा प्रतीकात्मक झंडा लगाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

उन्होंने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं का साहस, शौर्य, त्याग, बलिदान तथा निःस्वार्थ भाव से सेवा करने का स्वर्णिम इतिहास रहा है। सशस्त्र सेनाएं कठिन परिस्थितियों और दुर्गम स्थानों पर न केवल राष्ट्र की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखण्डता को बनाए रखने, अपितु देश की आन्तरिक कठिनाइयों व दैवीय आपदाओं के समय लोगों की जीवन रक्षा करने तथा उन्हें राहत पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न करती हैं। इस पुनीत अवसर पर उन्होंने देश की सशस्त्र सेनाओं के सभी सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

इस दौरान समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एल. वेंकटेश्वर लू, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उ०प्र० के अतिरिक्त निदेशक कर्नल शैलेंद्र उत्तम (अ. प्रा.), कर्नल बलराम तिवारी तथा विंग कमांडर परमिंदर कौर (अ. प्रा.) उपस्थित रहीं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage