मुख्यमंत्री योगी ने हाथरस प्रकरण की जांच #CBI से कराए जाने की संस्तुति के निर्देश दिए

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्पूर्ण हाथरस प्रकरण की जांच #CBI से कराए जाने की संस्तुति के निर्देश दिए हैं।

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 03 अक्टूबर, 2020 को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी एवं पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 हितेश चन्द्र अवस्थी को हाथरस जाकर मौके की समीक्षा कर अपनी आख्या देने के निर्देश दिए थे।

इसके क्रम में अपर मुख्य सचिव गृह व पुलिस महानिदेशक हाथरस पहुंचकर कर पीड़ित परिवार से मिले तथा परिजनों से बातचीत की। इन अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधिगण से भी भेंट की गई तथा वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई।

अपर मुख्य सचिव गृह व पुलिस महानिदेशक ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रकरण की गहन समीक्षा करते हुए #CBI सी0बी0आई0 जांच की संस्तुति किए जाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button
btnimage