सावन में नॉनवेज बेचने वाली बेकरी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

- लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़
- रद्द हो सकता है स्टार बेकरी का लाइसेंस, सील हो सकती है दुकान
- लाइसेंस केवल वेज का, बेच रहे थे नानवेज
अयोध्या। पनीर पेटीज में हड्डी मिलने के मामले में फ़ूड डिपार्टमेंट ने जांच की, फ़ूड डिपार्टमेंट ने वेज के लिए दिया था लाइसेंस, बेच रहे थे नॉनवेज, श्रावण माह में सभी होटलों को जारी हुए थे निर्देश, कोई नहीं बेचेगा नॉनवेज, नॉनवेज बेचने के लिए प्रॉपर तरीके से स्लॉटरहाउस होना जरूरी।
रद्द हो सकता है स्टार बेकरी का लाइसेंस, सील हो सकती है दुकान, सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद सिंह का बयान, महादेव के पवित्र श्रावण माह में सभी होटल रेस्टोरेंट को दिए गए थे निर्देश, नहीं बेचेंगे नॉनवेज, स्टार बेकरी को दिया गया था वेज का लाइसेंस, नॉनवेज का चला रहे थे रेस्टोरेंट।
25 जुलाई को मंगलवार के दिन दो युवक गए थे पनीर पेटीज खाने, पनीर पेटीज में मिली थी हड्डी, हड्डी मिलने के बाद हुआ था बवाल, स्टार बेकर्स के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुआ था मुकदमा, कोतवाली नगर के गुलाब बाड़ी मैदान के पास है स्टार बेकर्स।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया. हंगामा देखकर पुलिस ने स्टार बेकरी के मालिक व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।








