भाजपा सिर्फ रिपैकेजिंग और आधे-अधूरे कामों का फीता काट, जनता को कर रही गुमराह

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सरयू नहर परियोजना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जुमलों की बारिश कर रहे हैं। भाजपा सरकार सिर्फ पुराने कामों की रिपैकजिंग कर रही है। भाजपा सरकार में साढे चार साल में प्रदेश में कोई काम नहीं कर पाई, प्रदेश में अपराध भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ती चली गयी भाजपा विकास के झूठे दावे करती रही है आरबीआई की रिपोर्ट कहती है उत्तर प्रदेश में लोगों की आय घट कर आधी रह गयी। बीजेपी ने सत्तर लाख रोजगार देने का झूठा वादा करके बेरोजगारी में उत्तर प्रदेश को नंबर एक बना दिया।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश का जनता प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार से पूछ रही है कि डबल इंजन की सरकार में दुगनी गति से विकास का वादा था लेकिन भ्रष्टाचार, महिला पर अत्याचार , दलितों पर अपराध बेरोजगारी और महंगाई दुगनी  गति से बढ गई है।

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दशकों से उत्तर प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने किया।  पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी जी 80 के दशक में किसानों की सिंचाई की व्यवस्था के लिए नहरों  की परियोजना का काम किया था जिसे 25 वर्षाे पूर्व में  होना था पर अभी यह परियोजना अधर में लटकी हुई है। सरयू परियोजना, गण्डक परियोजना, शारदा परियोजना, गंगा परियोजना, घाघरा परियोजना, राप्ती परियोजना आदि परियोजनाओं का यही हाल है। लेकिन तीन महीनों के बाद उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री पुराने कामों की रिपैकेजिंग कर रहें हैं। प्रधानमंत्री इवेंट और मैनेजमेंट की राजनीति करते हैं। लेकिन प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के प्रलोभन में नहीं आने वाली है। जनता ने भाजपा के वादों पर भरोसा करके जनादेश तो दिया था लेकिन भाजपा ने सिर्फ प्रदेश की जनता को धोखा दिया। 2022 के चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की पैकेजिंग करने वाली है।

Related Articles

Back to top button
btnimage