उमंग व उल्लास के साथ पत्रकारों ने मनाया सूचना निदेशक शिशिर सिंह का जन्मदिन

लखनऊ। सूचना निदेशक शिशिर सिंह, आई.ए.एस. का जन्मदिन बड़े ही उमंग व उल्लास के साथ पत्रकारों ने मनाया। यूपी सीएम न्यूज़ की तरफ से सूचना निदेशक शिशिर सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि के साथ सैकड़ों पत्रकारों ने शिशिर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर लोकभवन में भारी संख्या में पत्रकारों ने अपने लोकप्रिय सूचना निदेशक को पुष्पगुच्छ, शॉल व मिष्ठान्न भेंट किया।
इस अवसर पर सूचना निदेशक ने पत्रकारों के साथ केक काटकर एवं मिष्ठान्न खिलाकर हर्षोल्लास का इजहार किया। तथापि पत्रकारों ने परमपिता परमात्मा से शिशिर के स्वस्थ, सुखी व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हुए कामना की कि वे लम्बे समय तक समाज की सेवा करते रहें।
इस अवसर पर पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ के अलावा शिव सिंह, अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद के साथ काफी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।
पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ ने इस अवसर पर कहा कि सूचना निदेशक के नेतृत्व में प्रदेश का सूचना निदेशालय नई ऊँचाइयों को छू रहा है और पत्रकारों के हित संरक्षण में भी सूचना निदेशक शिशिर अतुलनीय भूमिका निभा रहे हैं। परमपिता परमात्मा से यही कामना है कि सूचना निदेशक शिशिर सदैव स्वस्थ व सानन्द रहें।









