भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने बीकापुर में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

अयोध्या, ब्यूरो चीफ : राहुल शर्मा
बीकापुर, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह द्वारा सोमवार को कस्बा बीकापुर में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से शुभारंभ किया। फीता काटने और नारियल फोड़ने के बाद हवन पूजन भी संपन्न हुआ। पुरोहित अनिल कुमार द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन पूजन संपन्न कराया गया।
चुनाव कार्यालय उद्घाटन के पूर्व स्वागत और चौपाल कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह द्वारा केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनहित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया गया। बताया कि गरीब कल्याण और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से सत्ता संभालेगी। भाजपा सरकार के पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में सभी वर्गों के कल्याण के लिए और देश के विकास के योजनाएं चलाई गई जिसका लाभ सभी वर्गों के जरूरतमंदों को मिला है।
कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह, शिव कुमार वैश्य, अभिषेक गुप्ता, इंद्रसेन सिंह, राजकुमार वर्मा, भरत श्रीवास्तव, योगेंद्र नाथ उपाध्याय, जंग बहादुर तिवारी, पंकज श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
इस मौके पर चुनाव कार्यालय प्रभारी नीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय सहित तमाम लोगों मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद जिला अध्यक्ष द्वारा चुनाव के तैयारी संबंधित रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।








