मुख्य सचिव ने अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सिटी मोन्टेसरी स्कूल के फिल्म्स डिवीजन के तत्वावधान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के माध्यम से सी.एम.एस. सिर्फ अपने ही नहीं अपितु सभी स्कूलों के छात्रों को ज्ञानवान व संस्कारवान बना रहा है। सिनेमा हमें बहुत सी अच्छी बुरी चीजें सिखाता है परन्तु आज मुझे सी.एम.एस. संस्थापक स्व. डा. जगदीश गाँधी जी बहुत याद आ रहे हैं, जिन्होंने बच्चों को सिर्फ अच्छी चीजें सिखाने के लिए बाल फिल्म महोत्सव की शुरूआत की थी।अच्छी फिल्में बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं और उन्हें संस्कारवान बनाती हैं।

सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा भारती गाँधी ने इस अवसर पर बाल फिल्मों से प्रेरणा ग्रहण करने पधारे हजारों छात्रों से कहा कि आप सब जीवन में बड़ा लक्ष्य रखें।

सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस अवसर पर सभी आमन्त्रित अतिथियों व विशिष्ट हस्तियों का स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह के उपरान्त अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव का शुभारम्भ बाल फिल्म ‘विश्व एकता के पथिक – डा. जगदीश गाँधी’ से हुआ। यह फिल्म शिक्षा जगत के महानायक एवं विश्व एकता व विश्व शान्ति के अग्रदूत रहे स्वं. डा. जगदीश गाँधी की जीवन यात्रा को दर्शाती है। इस फिल्म में डा. जगदीश गाँधी की शून्य से शिखर तक की जीवन यात्रा एवं  शिक्षा जगत, सामाजिक उत्थान एवं भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान को फिल्माया गया है।

इस अवसर पर फिल्म जगत से जुड़ी प्रख्यात हस्तियों अभिनेता रूद्र सोनी, कृष सोनी, ब्रिजेन्द्र काला एवं अभिनेत्री सुहानी सरीन, लगभग 10,000 से अधिक छात्र, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage