अलीगढ़ डीएम-एसएसपी ने थाना गॉधी पार्क में जन शिकायतों का कराया निस्तारण

अलीगढ़ 28 मई 2022. शनिवार को थाना गाँधी पार्क पर पहुंचकर समाधान दिवस के अवसर पर जन समस्याएं सुनते हुए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा है कि थाना स्तर पर अधिकांश शिकायतों का निस्तारण किया जाना चाहिए। जहां तक संभव हो सके पंचायती तरीके से समझौते के आधार पर आपसी विवाद निपटाएं जाएं। भूमि विवाद से जुड़े मामलों को राजस्व कर्मी एवं पुलिस संयुक्त रुप से उभयपक्षों को सुन निष्पक्षता के साथ निराकरण करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने भी कहा कि शासनादेश के तहत प्राथमिकता के आधार पर जन समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। शनिवार को दोनों अधिकारी थाना गांधी पार्क थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में जन शिकायतें सुन रहे थे।
जिलाधिकारी व एसएसपी ने इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया और शेष शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर करने का आदेश अधीनस्थों को दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि मामूली विवाद होने के बाद पीड़ित सीधे थाना स्तर पर ही शिकायत लेकर पहुंचता है लिहाजा यहीं पर दोनों पक्षों को बुला कर मामले का निस्तारण किया जाना चाहिए। जहां तक संभव हो सके आपसी समझौते के आधार पर ही विवाद का निस्तारण किया जाए। एसएसपी ने भी प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने का आदेश दिया, कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गंभीर प्रकरणों के मामलों में टीम गठित कर मौके पर जाकर साक्ष्यों की रोशनी में पारदर्शिता के साथ उभयपक्षों को संतुष्ट करते हुए समस्या का निस्तारण कराया जाए।

Related Articles

Back to top button
btnimage