इन्वेंस्टर्स समिट में एकेटीयू के स्टार्टअप रहे आकर्षण का केंद्र

समिट में इनोवेशन हब की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में हुए नवाचार और स्टार्टअप की लगायी गई है प्रदर्शनी

उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बनाने के लिए तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट का शुक्रवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है। यहां हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि नवाचार और स्टार्टअप के लिए यह मंच तमाम अवसरों वाला है। इस दौरान देश विदेश से यूपी में व्यापार को बढ़ावा देने और उद्योग लगाने के लिए नीति निर्माता, नेता, मंत्री, व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल, शिक्षाविद, बड़े व्यापारिक प्रतिस्ठान के मुखिया, कंपनियों के सीईओ आदि ने शिरकत की। समिट में डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब की ओर से प्रदर्शनी स्टाॅल लगाया गया।

 

इस दौरान प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद शर्मा जी ने स्टाल पर पहुंचकर स्टार्टअप से बात की। उनका उत्साहवर्धन किया एवं उनके स्टार्टअप की जानकारी ली। इनोवेशन हब के नेतृत्व में यूपी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सभी 15 तकनीकी इन्क्युबेशन सेंटर उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग लिया हैं। इनोवेशन हब ने केन एक्सपो क्षेत्र, हॉल नंबर 11 में 200 वर्ग मीटर जगह खरीदी है। इनोवेशन हब ने समिट में स्टार्टअप की प्रदर्शनी के लिए 15 इन्क्यूबेटरों से मिले स्टार्टअप का कठिन मूल्यांकन के बाद 50 स्टार्टअप्स को शॉर्टलिस्ट किया है। ये स्टार्टअप खाद्य प्रसंस्करण और डेयरी, हथकरघा और कपड़ा, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक्स वाहन, कृषि और संबद्ध उद्योग, फिल्म और मीडिया, बुनियादी ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा, नागरिक उड्डयन, फार्मास्यूटिकल्स, रसद और भंडारण, और रक्षा और जैसे कई क्षेत्रों से हैं।

समिट में 20 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक प्रतिनिधियों (घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय) की भागीदारी हो रही है। समिट में आये मेहमान इस मौके पर उत्तर प्रदेश की कला और शिल्प से भी परिचित होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्टार्टअप, रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण, ईवी विनिर्माण, भंडारण और रसद, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, पर्यटन में निवेश आकर्षित करने के लिए 25 नीतियां तैयार करके नीति संचालित शासन के माध्यम से औद्योगिक विकास के लिए एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं। इस मौके पर प्रोफेसर बी एन मिश्रा, प्रोफेसर एसपी शुक्ला, प्रोफेसर कुलदीप सहाय, डॉ अनुज कुमार शर्मा महीप सिंह वंदना शर्मा रितेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage