UPCM मंत्रिमंडल के कृषि मंत्री 25 अगस्त को NEW DELHI में कृषि कुम्भ-2018 का अनावरण करेंगे

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के कृषि मंत्री 25 अगस्त को NEW DELHI में अन्तर्राष्ट्रीय ‘कृषि कुम्भ-2018’ का अनावरण करेंगे और प्रेस कान्फ्रेन्स का आयोजन आगामी 25 अगस्त को अपरान्ह् 03 बजे रफी मार्ग, नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में होगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि होंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषि और संबंधित क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाओं की ओर अधिक गतिशील और सक्षम स्वरूप प्रदान करने और किसानों की आय दो-गुनी करने के उद्देश्य से 26 से 28 अक्टूबर, 2018 तक लखनऊ में 03 दिवसीय ‘कृषि कुम्भ’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के समस्त 75 जनपदों के किसान, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के कृषि वैज्ञानिक, विभिन्न औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और भारत सरकार व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, वन मंत्री दारा सिंह चौहान, दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह, गन्ना विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा एवं कृषि राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह भी प्रतिभाग करेंगे।








