उत्तर प्रदेश के बाद बिहार सरकार का भी सर दर्द बनेगा भारतीय किसान मंच

रिपोर्ट : ऋषि कुमार शर्मा।

भारतीय किसान मंच उत्तर प्रदेश में अपनी दमदार पारी खेलने के बाद अब अन्य राज्यों में अपने संगठन का विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवेन्द्र तिवारी अब बिहारी को भी निशाना बना चुके हैं।

चलिए आपको बताते हैं कि हाल ही में भारतीय किसान मंच ने बिहार में भी अपने संगठन का विस्तार किया है। राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी बिहार रूपेश पांडेय भारतीय किसान मंच को जोर शोर से आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। बिहार के चंपारण में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी शिरकत करने पहुँचे। जहां राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी बिहार रूपेश पांडेय और उनके कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया।

आपको बता दें कि भारतीय किसान मंच ने उत्तर प्रदेश में किसानों के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के हाथ पांव फुला रखें हैं। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने उत्तर प्रदेश में गौसेवा को लेकर सरकार के भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ मोर्चा खोलकर सरकार की नाक में दम कर दिया। अब वही हाल बिहार में देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में रूपेश पांडे करने की ओर अग्रसर हैं। आने वाले समय में बिहार में भी किसानों के मुद्दे और गौसेवा के भ्रष्टाचार उजागर कर सरकार का सर दर्द बनने वाला है।

धमाकेदार विस्तार के साथ देवेंद्र तिवारी ने बिहार सरकार को भी आड़े हाथ ले लिया है जल्द ही सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का कार्यक्रम शुरू होने वाला है। जिससे बिहार सरकार में भी हलचल मच सकती है।

Related Articles

Back to top button
btnimage