UP_Dy_CM ने कहा कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और घोटालों का गंदा नाला है

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल खडे किये जाने को लेकर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जो राहुल गांधी आज खुद 5000 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप पर जमानत पर रिहा है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और घोटालों का एक गन्दा नाला है। उन्होने कहा सपा-बसपा के समर्थन से यूपीए सरकार के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ रूपये से भी अधिक के घोटाले हुए राहुल गांधी किस मुंह से प्रधानमंत्री पर सवाल उठा रहे हैं।
UP_Dy_CM ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सपा-बसपा को चुनौती देते हुए कहा कि 2019 में जनता की अदालत में आईये वहीं जनता परिश्रमी व अपना एक एक पल राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित करते वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल खडे करने को लेकर आपको जबाब देगी। UP_Dy_CM आज पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा स्थानीय विश्वेश्रैया सभागार में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित चौहान सामाज के प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। प्रदेश में आज शातिर अपराधी इनकाउन्टर में मारे जाते हैं तो सपा-बसपा जैसे दलों को तकलीफ होती है क्योंकि ये वही लोंग है जिनकी सत्ता में अपराधी बेखौफ होकर पुलिस पर गोलियां बरसाते थे। उन्होंने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा से किसी को खिलवाड नहीं करने दिया जाएगा। UP_Dy_CM ने कहा केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है। सपा-बसपा और कांग्रेस के राज में गरीबों को उनका हक भी जाति और धर्म देखकर दिया जाता था। इसके विपरीत हमारी सरकर सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम करते हुए गांव, गरीब, किसान और नौजवान के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनको लागू करने का काम कर रही है।
UP_Dy_CM ने कहा कि आज पिछड़ा वर्ग 54 प्रतिशत है आपने आज उत्तर प्रदेश से 73 सांसद जिताकर नहीं भेजे होते तो आज मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते और आज वे प्रधानमंत्री है इसलिए आज पिछड़ों को पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक आयोग का दर्जा मिला। नोटा पर पिछड़ा वर्ग सोंटा चलाएगा, यह लड़ाई 48 साल बनाम 48 महीने की है आज जहां बिजली नहीं पहुंची थी जो मजरे नही रोशन थे, जो सड़के नहीं बनी थी। क्या उसके लिए मोदी जी जिम्मेदार हैं। कांग्रेस ने 48 साल में यह काम क्यों नहीं किया। आज मोदी जी घर-घर बिजली, मजरों के रोशन कर रहे है। दिन में 18 घंटे गरीब पिछडी जनता के हक की चिन्ता करते हुए उसका समाधान कर रहे है।

प्रदेश के पूर्व UPCM ने गरीबों पिछडो, दलितों को मिलने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना और सौभाग्य योजना को रोका। UPCM की सरकार आते ही आज गरीबों को आवास और गरीबो को बिजली मिल रही है। यह योजनाएं पूर्व UPCM ने रोकी न होती तो आज पूरे प्रदेश में सबको आवास और बिजली मिल चुकी होती। पहले एक सांसद को लोकसभा क्षेत्र के लिए 40 गैस कनेक्शन मिलते थे आज PM-मोदी ने बढाकर 1 लाख कनेक्शन मुफ्त देने के लिए कर दिये। पूर्व UPCM ने हमें प्रदेश में खाली खजाना सौंपा। UPCM सरकार ने आते ही 36 हजार करोड़ के किसानों के ऋण माफ किये। फसलों की खरीद रिकार्ड स्तर पर की। मजरों को रौशन किया। गरीब का हक गरीब के घर पहुंचे यह सरकार का काम होता है। हम जाति या धर्म पूछ कर काम नहीं करते हम सब का साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रहे है। आप 54 प्रतिशत पिछडा वर्ग मजबूती के साथ PM-मोदी के समर्थन में खड़ा है कोई भी गठबन्धन कर लें मोदी की सरकार 2014 में मिली सीटों से ज्यादा सीटें पाकर सरकार बनाएगी। पिछडे वर्ग के लोग गलत काम नहीं करते। सही काम करते है। “2019 की मोदी की पारी चौहान समाज की जिम्मेदारी” आज जैसे त्रिपुरा में कमल खिला है। वैसे ही तमिलनाडू, केरल और बंगाल में भी खिलेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवं कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि चौहान समाज गरीब जरूर है पर स्वाभिमानी है देश की आजादी की लड़ाई चौहानों ने लड़ी है। भाजपा सरकार आने के बाद पहली बार अति पिछड़ा कमीशन बना। चौहान सामाज किसान है, मजदूर है, गरीब है, स्वाभिमानी है। अति पिछड़ा वर्ग आयोग का नतीजा आते ही आप सभी का भला होेगा। कार्यक्रम का संचालन योगेन्द्र चैहान ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक एवं पूर्व मंत्री फागू चौहान, पिछडा वर्ग वित्त विकास के अध्यक्ष बाबू राम निषाद, मोहन चौहान, राजा राम चौहान, विक्रम बहादुर चैहान, प्रभुनाथ चौहान लोग उपस्थित रहे।






