UPCM ने सोनभद्र टूरिज़्म परियोजना की वेबसाइट, लोगो एवं मोबाइल एप लाॅन्च किया

उत्तर प्रदेश (सोनभद्र)।
UPCM ने जनपद सोनभद्र के प्राथमिक विद्यालय बहुअरा परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सोनभद्र में पर्यटन की असीम सम्भावनाएं हैं। सोनभद्र प्राकृतिक रूप से सम्पन्न होने के साथ ही पर्यटन के दृष्टि से भी अत्यधिक सम्पन्न है। उन्होंने सोनभद्र टूरिज़्म परियोजना की वेबसाइट, लोगो एवं मोबाइल एप लाॅन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, सिलाई मशीन, 101 सिलाई केन्द्रों के लिए पीको सिलाई मशीन प्रदान की।

UPCM प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान करते हुए
UPCM प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान करते हुए

UPCM ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी को साधुवाद देते हुए कहा कि सोनभद्र को प्रदेश के उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही, सोनभद्र जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

UPCM ने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि सोनभद्र जिले को विकास की दौड़ में आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 115 अति पिछड़े जिलों मेें सोनभद्र जनपद को भी शामिल किया है। सोनभद्र जिले को दो साल के अन्दर पिछड़ेपन की श्रेणी से बाहर करना है। सोनभद्र जिले की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जनकल्याणकारी कार्यक्रम, विकास कार्यक्रमों एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ जिले का विकास करने पर बल दिया।

UPCM ने कहा कि स्कूली शिक्षा में सुधार करने के लिए 200 परिषदीय स्कूलों को गोद लेकर स्कूलों का सुन्दरीकरण किया जा रहा है। बहुअरा स्कूल वास्तव में एक बेहतर स्कूल है, उन्होंने बहुअरा स्कूल परिसर की तारीफ करते कहा कि सोनभद्र जिले के अन्य स्कूलों को भी स्मार्ट क्लास का रूप प्रदान किया जाए। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों में भी षिक्षा सुधार के साथ ही राज्य पोषण मिषन को सही तरीके से पात्रों तक पहुंचाने पर बल दिया।

UPCM प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान करते हुए
UPCM प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान करते हुए

UPCM ने सामूहिक प्रयास पर बल देते हुए कहा कि जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए जिले का विकास किया जाए। उन्होेंने जनता का आह्वान किया कि शौचालय बनवाने के साथ ही शौचालय का उपयोग करें और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि जिले व प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर हुई हैं। मिशन इन्द्रधनुष के तहत 07 जानलेवा बीमारियों से भी लोगों को बचाने का कार्य जारी है।

UPCM उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान करते हुए
UPCM उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र प्रदान करते हुए

अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि जिले में पर्यटन विकास के लिए राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है। इसके दृष्टिगत UPCM द्वारा सोनभद्र जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोनभद्र टूरिज्म परियोजना का लोगो, वेबसाइट और एप को लाॅन्च किया गया है। इससे सोनभद्र जिले को पर्यटन की दृष्टि से काफी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, पर्यटन विकास से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

इस अवसर पर भूतत्व एवं खनिकर्म राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण विशेष सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage