UPCM ने शास्त्री भवन में सूचना विभाग के कार्याें की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने शास्त्री भवन में सूचना विभाग के कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों का निर्माण जिलाधिकारी कार्यालय के नजदीक कराया जाए और मण्डल मुख्यालय पर वरिष्ठ स्तर के अधिकारी को ही तैनात किया जाए और जिला सूचना कार्यालयों का सुदृढ़ीकरण शीघ्र किया जाए। उन्होंने इलेक्ट्राॅनिक मीडिया, प्रिन्ट मीडिया, आउटडोर (होर्डिंग्स, L.E.D.) एवं प्रचार साहित्य की विषय वस्तु, क्रिएटिव्स एवं डिज़ाइन के निर्माण एवं विभिन्न मीडिया में प्रचारित प्रसारित करने के लिए ‘संवाद’ एजेन्सी के गठन के भी निर्देश दिये।

UPCM शास्त्री भवन में सूचना विभाग के कार्याें की समीक्षा बैठक करते हुए
UPCM शास्त्री भवन में सूचना विभाग के कार्याें की समीक्षा बैठक करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की सक्सेस स्टोरीज़ को व्यापक स्तर पर प्रसारित करते हुए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मीडिया में उन्हें स्पेस मिले। उन्होंने कहा कि सक्सेस स्टोरीज़ का प्रजेंटेशन उत्कृष्ट होना चाहिए।

राज्य सूचना केन्द्र नई दिल्ली के सुदृढ़ीकरण के निर्देश
UPCM ने कहा कि विभाग को उच्चीकृत करते हुए उपलब्ध तकनीक का सरकार के कार्यक्रमों, योजनाओं इत्यादि के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सकारात्मक उपयोग किया जाए। उन्होंने राज्य सूचना केन्द्र नई दिल्ली के सुदृढ़ीकरण के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुम्बई सहित देश के अन्य महानगरों में भी उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केन्द्र स्थापित किए जाने चाहिए। उन्होंने विभाग द्वारा जारी किए जा रहे प्रेसनोटों इत्यादि में तथ्यपरक कन्टेंट का इस्तेमाल करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने विभाग के प्रकाशनों का स्तर बेहतर करने के भी निर्देश दिए।

PHOTO और VIDEO की लाइब्रेरी स्थापित करने के निर्देश
UPCM ने विभाग द्वारा जारी किये जा रहे ‘क्रिएटिव्स’ और विज्ञापनों को और बेहतर और आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग द्वारा फोटोज़ और वीडियोज़ की एक लाइब्रेरी स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने फिल्म बन्धु के सम्बन्ध में निर्देश दिए कि उसके समक्ष फिल्म निर्माण से सम्बन्धित जो भी प्रस्ताव हैं, उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए।

UPCM PHOTO और VIDEO की लाइब्रेरी स्थापित करने के निर्देश देते हुए
UPCM PHOTO और VIDEO की लाइब्रेरी स्थापित करने के निर्देश देते हुए

UPCM ने प्रचार-प्रसार पर दिया बल
UPCM ने सोशल मीडिया का उल्लेख करते हुए कहा कि सूचनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में आवश्यकतानुसार वाट्सएप ग्रुप बनाए जाएं। राज्यस्तर और जिलास्तर पर इन सोशल मीडिया ग्रुपों से लोगों को जोड़ा जाए। ट्विटर पर शासकीय जानकारी त्वरित रूप से पोस्ट की जाए।

O.D.F. और आयुष्मान भारत के लिए प्रचार अभियान चलाने के निर्देश
UPCM ने O.D.F. और आयुष्मान भारत के लिए प्रचार अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। प्रयाग कुम्भ-2019 के प्रचार के लिए उन्होंने स्तरीय और अच्छी फिल्में बनवाने के निर्देश दिए। इस सन्दर्भ में उन्होंने पर्यटन विभाग के सहयोग से सुभाष घई द्वारा निर्मित फिल्म का उल्लेख किया। उन्होंने जिलास्तर पर सरकार से सम्बन्धित सभी पाॅज़िटिव और निगेटिव समाचारों का फीडबैक प्राप्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपदों में तैनात विभागीय अधिकारियों के साथ वे एक बैठक कर फील्ड में किए जा रहे प्रचार-प्रसार सम्बन्धी कार्याें की समीक्षा करेंगे।

UPCM O.D.F. और आयुष्मान भारत के लिए प्रचार अभियान चलाने के निर्देश देते हुए
UPCM O.D.F. और आयुष्मान भारत के लिए प्रचार अभियान चलाने के निर्देश देते हुए

UPCM को बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा विभाग की संरचना, स्टाफ की स्थिति, विभिन्न शाखाओं के कार्याें के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सूचना संकुल के अन्तर्गत जिला सूचना कार्यालय भवन व प्रेस क्लब के निर्माण हेतु जनपद गोरखपुर, अयोध्या (फैजाबाद), वाराणसी एवं शाहजहांपुर के लिए 11 करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। छः अन्य जनपदों – महराजगंज, हरदोई, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बलिया और श्रावस्ती में सूचना संकुल निर्माण के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो गए हैं।

इस अवसर पर सूचना राज्य मंत्री डाॅ. नीलकंठ तिवारी, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल, सूचना निदेशक डाॅ. उज्ज्वल कुमार, विशेष सचिव आर.पी. सिंह, अपर निदेशक ज्ञानेश्वर त्रिपाठी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage