UPCM ने कहा राशन के अभाव में भूख से मौत होने पर जनपद के DM जिम्मेदार होंगे

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने शास्त्री भवन में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश के गरीब व्यक्तियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमजोर और जरूरतमन्द गरीब व्यक्तियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह देखा जाए कि कोई भी गरीब राशन से वंचित न रहे। राशन के अभाव में भूख से मौत होने पर सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे।

UPCM ने खाद्यान्न की चोरी पर कड़ाई से अंकुश लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अभी हाल में ही आधार कार्डों और P.O.S. मशीनों के माध्यम से कुछ स्थानों पर हुए अनाज घोटाले के सम्बन्ध में समयबद्ध ढंग से कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्ध में खाद्य विभाग के जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता पायी जाए, उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित हो कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, कृषि उत्पादन आयुक्त डाॅ. प्रभात कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.पी. गोयल, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव खाद्य निवेदिता शुक्ला वर्मा, खाद्य आयुक्त आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।








