UPCM ने सीतापुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

उत्तर प्रदेश (सीतापुर)।
UPCM ने जनपद सीतापुर के ग्राम भिठिया जाल्हेपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नदियों के तटवर्ती गांवों के परिवारों को सुरक्षित जगहों पर बसाया जाएगा और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने एवं बाढ़ की रोकथाम हेतु किए जा रहे ठोस प्रयासों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारी वर्षा के बावजूद पहले से पूर्व में किए गए उपायों के चलते जन-धन की हानि में काफी कमी आयी है। इस वर्ष पूरे प्रदेश में बाढ़ से काफी कम क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

UPCM ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर तरह से सहायता करने तथा बाढ़ के स्थायी समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता होगी, वहां बांध भी बनाए जाएंगे।

UPCM सीतापुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM सीतापुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने राहत वितरण के सम्बन्ध में कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में राहत वितरण की औपचारिकता ही होती थी, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 02 किलो अरहर दाल, एक लीटर सरसों का तेल व मसालों के साथ ही 10 किलो आलू, 05 किलो लइया, एक किलो चना, नमक तथा तिरपाल दिया जा रहा है।

UPCM ने इस अवसर पर समाजसेवी संगठनों से बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अब सर्पदंश से, नाव पलटने से, सीवर सफाई के दौरान या किसी वन्य जीव के हमले में मृत्यु होने पर 04 लाख रुपए की धनराशि पीड़ित परिवार को देने का कार्य किया जा रहा है।

UPCM ने इस अवसर पर बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत किट का वितरण किया। इससे पूर्व, जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए बताया कि जनपद की 18 हजार की जनसंख्या और 120 हेक्टेयर भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। बाढ़ प्रभावित लोगों के आवागमन हेतु नावों का संचालन किया जा रहा है। 2800 लोगों को ऊंचे स्थानों पर विस्थापित किया गया है। प्रभावित लोगों को खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को चिकित्सकीय सहायता और पशुओं के चारे व चिकित्सा की व्यवस्था की गयी है।

सांसद राजेश वर्मा ने क्षेत्र की बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान करने के सम्बन्ध में बताया कि लखीमपुर खीरी सीमा पर बांध बना है, लेकिन सीतापुर की सीमा पर बांध नहीं बना है। इसके लिए वह काफी समय से प्रयास कर रहे थे। UPCM का बांध हेतु DPR बनवाने हेतु आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस बांध के बन जाने से क्षेत्र की बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान हो जायेगा। सांसद रेखा वर्मा एवं विधायक सुरेश राही ने भी अपने सम्बोधन में UPCM का स्थानीय समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

इस अवसर पर प्रभारी/पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage