UP_Dy_CM ने कहा कि मिशन 2019 के लोकसभा के चुनावों का विगुल बज चुका है

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मिशन 2019 के लोकसभा के चुनावों का विगुल बज चुका है। प्रदेश में सपा-बसपा व कांग्रेस की तिकड़ी और प्रदेश के बाहर कांग्रेस का कुनबा लगातार मोदी रोको प्रतियोगिता में जुटा हुआ है, जिसमें वह बार-बार फेल हो रहा है और वे एक बार फिर 2019 में फेल होंगे। उन्होंने कहा पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में P.M नरेन्द्र मोदी गांव, गरीब, और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर उनके कल्याण के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा 2019 में एक बार फिर से मोदी को विजयी बनाये। 2019 में मोदी के विजयी होते ही देश में मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति हमेशा के लिए खत्म हो जायेगी। देश से गरीब, दलित, पिछडा विरोधी राजनीति का अंत हो जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम कर रही है।

केशव मौर्य ने बीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का स्मरण करते हुए घोषणा की कि लोधी समाज की मांग पर रानी अवंती बाई के नाम के साथ-साथ अन्य महापुरूषो के नाम पर भी प्रदेश में सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में डा. भीमराव अम्बेडकर, डा. राम मनोहर लोहिया, सरदार वल्लभ भाई पटेल, रानी लक्ष्मी बाई, चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य, मान्यवर कांशीराम, रानी अवन्ती बाई, लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर, महाराजा सुहेलदेव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर, चौधरी चरण सिंह, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, डा. एपीजे अब्दुल कलाम, चन्द्रशेखर आजाद, गोस्वामी तुलसीदास, चौधरी हुकुम सिंह, निषाद राज मार्ग, तथागत मार्ग, ज्योतिबा फूले, सावित्री बाई फूले, महाराजा शूरसैनी के नाम पर सड़कों का निर्माण किया जायेगा। केशव मौर्य ने कहा कि हमारे लिए महापुरूषो का कोई जाति-धर्म नहीं होता बल्कि महापुरूष सिर्फ महापुरूष होता है। इसलिए हम अभी कई अन्य और महापुरूषो के नाम पर भी सड़कों का निर्माण कार्य करायेंगे।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की UPCM सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम करते हुए आमजन के कल्याण के लिए कार्य करने में जुटी है। उन्होंने आवाहन किया कि मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी पारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आप सबकी है। उन्होंने कहा कि समाज के अन्य वर्गो के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग के लोगों को विशेष रूप से योजनापूवर्क मिशन 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को विजयी बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करें, ताकि देश में मोदी के नेतृत्व में एक सशक्त व शक्तिशाली समृद्धि भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो।

बैठक को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद राजवीर सिंह, अध्यक्ष समाज कल्याण निर्माण निगम बीएल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा सांसद राजेश वर्मा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सह प्रभारी बृज बहादुर, अनीता राजपूत, देवेन्द्र प्रताप सिंह, विपिन वर्मा, डीसी वर्मा, किशनलाल राजपूत सहित बड़ी संख्या में कई अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage