UPCM रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित ‘श्रीकृष्ण जन्मोत्सव’ में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश (लखनऊ)।
UPCM और राज्यपाल रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित ‘श्रीकृष्ण जन्मोत्सव’ में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस माॅडर्न स्कूल, पुलिस लाइन्स के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से हुई। इसके पश्चात् मथुरा-वृन्दावन से आए कलाकारों द्वारा कान्हा व राधा की ब्रज की लट्ठमार व फूलों की होली प्रस्तुत की गयी। इसके अलावा, अन्य सांस्कृतिक समूहों द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
राज्यपाल व UPCM ने इन कार्यक्रमों का आनन्द लिया और उनकी सराहना भी की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल और UPCM को मुरली भेंट की।

इस अवसर पर UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.के. सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार सहित शासन-प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








