UPCM ने मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्ड्स के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्ड्स समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया। UPCM को स्मृति चिन्ह, शाॅल व पुस्तक भेंट की। डी.जी. होमगार्ड्स डाॅ. सूर्य कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

UPCM मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्ड्स के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए
UPCM मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्ड्स के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के प्रतिदिन मानदेय को 375 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किये जाने की घोषणा की है। होमगार्ड्स जवानों के कल्याण कोष की राशि 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये की गयी है। साथ ही, होमगार्ड्स स्वयंसेवकों एवं अवैतनिक अधिकारियों के मानदेय की अवशेष देनदारी 71 करोड़ 9 लाख रुपये की राशि का भी भुगतान किया जाएगा।

UPCM ने मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्ड्स, लखनऊ के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने होमगार्ड्स कार्यालय के 14 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 4 भवनों का लोकार्पण किया।

UPCM होमगार्ड्स कार्यालय के नवनिर्मित 4 भवनों का लोकार्पण करते हुए
UPCM होमगार्ड्स कार्यालय के नवनिर्मित 4 भवनों का लोकार्पण करते हुए

साथ ही, उन्होंने ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए 27 होमगार्ड्स स्वयंसेवकों और अवैतनिक अधिकारियों के आश्रितों को 3-3 लाख रुपये के चेक वितरित किये। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रदान की गयी है। उन्होंने अच्छी वर्दी, अच्छे टर्न, अनुशासन एवं सराहनीय सेवाओं के लिए 10 होमगार्ड्स स्वयंसेवकों और अवैतनिक अधिकारियों को विभागीय पदक से सम्मानित भी किया।

UPCM होमगार्ड्स स्वयंसेवकों और अवैतनिक अधिकारियों को विभागीय पदक से सम्मानित करते हुए
UPCM होमगार्ड्स स्वयंसेवकों और अवैतनिक अधिकारियों को विभागीय पदक से सम्मानित करते हुए

UPCM ने होमगार्ड्स संगठन से जुड़े सभी अधिकारियों और स्वयंसेवकों को भवनों के लोकार्पण अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स संगठन अपनी एक नई पहचान बनाने में सफल रहा है। यह अवसर उस सफलता को और आगे ले जाने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि अवस्थापना सुविधाओं की वृद्धि से कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि नई सुविधाओं से होमगार्ड्स स्वयंसेवक अपने दायित्वों के निर्वहन को और कुशलतापूर्वक ढंग से सम्पादित कर सकेंगे।

UPCM ने कहा कि होमगार्ड्स स्वयंसेवक अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त कर वे अनुशासित ढंग से ईमानदारी के साथ निष्ठापूर्वक कार्य करें, तो वे और अच्छी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि होमगार्ड्स स्वयंसेवक अपनी गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप भविष्य में भी अपनी भूमिका का निर्वहन करते रहेंगे और उपलब्धियों को प्राप्त करते हुए नई बुलन्दियों को छुएंगे।

UPCM ने नवनिर्मित भवनों के निर्माण की कार्यदायी संस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्था ने समयबद्ध ढंग से भवनों का निर्माण कार्य पूरा किया है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और सही ढंग से परियोजनाओं का निर्माण न होने से राष्ट्रीय क्षति होती है। परियोजनाओं में होने वाली देरी से उनकी लागत बढ़ती है, जिसकी कीमत पूरे समाज व प्रदेश को चुकानी पड़ती है।

UPCM ने कहा कि होमगार्ड्स विभाग का प्रदेश पुलिस के सहयोगी बल के रूप में महत्वपूर्ण स्थान है। अभी तक यह विभाग कई समस्याओं का सामना करता रहा है। पूर्व में इस संगठन को अपेक्षित महत्व नहीं दिया गया। स्वयंसेवकों की निरन्तर ड्यूटी की भी समस्या रही है, जिसके मद्देनजर वर्तमान सरकार ने ड्यूटी अवसरों में वृद्धि की। आज होमगाड्र्स स्वयंसेवकों को अधिक ड्यूटियां प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि होमगार्ड विभाग की मूलभूत समस्याओं को चिन्हित करते हुए उनके चरणबद्ध निराकरण की कार्ययोजना लागू की गयी। पिछले 16 महीने के दौरान वर्तमान सरकार ने इस संगठन की अनेक समस्याओं का समाधान किया है।

UPCM होमगार्ड्स के मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान करते हुए
UPCM होमगार्ड्स के मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान करते हुए

UPCM ने कहा कि होमगार्ड्स संगठन के विकास की अपार सम्भावनाएं हैं। इस संगठन को समय की आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न अवसरों के लिए अपने को तैयार करना होगा। शान्ति व्यवस्था, यातायात प्रबन्धन और आपदा के समय पुलिस के सहयोगी संगठन के रूप में होमगार्ड्स प्रदेश के 22 करोड़ जनता की सेवा कर रहे हैं। आज सुरक्षा का कार्य एक चुनौती है। होमगाड्र्स, सुरक्षा और खासतौर से महिला सुरक्षा के लिए उचित प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज की बेहतर सेवा कर सकते हैं।

UPCM ने कहा कि होमगार्ड्स संगठन इस बात पर भी विचार करे कि वे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में क्या योगदान कर सकता है? और इसके लिए वह प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्य करे। यदि होमगार्ड्स संगठन इस दिशा में आगे बढ़े तो स्वयंसेवकों की निरन्तर ड्यूटी की समस्या का निश्चित रूप से समाधान होगा।

UPCM ने कहा कि होमगार्ड्स की संख्या में पिछले साल 25,000 की बढ़ोत्तरी की गयी। होमगार्ड्स संगठन को और अधिक चुस्तदुरुस्त और मुस्तैद रखने के लिए जवानों को इंसास राइफलें उपलब्ध करायी गयीं। उन्होंने होमगार्ड्स संगठन को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बताते हुए कहा कि होमगार्ड्स जवानों द्वारा पूरे प्रदेश में एक लाख पौधे रोपित किये गये। इस वर्ष यह लक्ष्य 11 लाख वृक्षारोपण का है, जो निश्चित रूप से पूरा होगा। UPCM ने इस अवसर पर पौधा रोपित कर इस अभियान का शुभारम्भ भी किया।

UPCM पौधा रोपित कर अभियान का शुभारम्भ करते हुए
UPCM पौधा रोपित कर अभियान का शुभारम्भ करते हुए

UPCM ने कहा कि पिछले वर्ष बिजनौर से बलिया जनपद तक होमगार्ड्स संगठन द्वारा ‘नमामि गंगे जागृति यात्रा’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छता अभियान में भी जवानों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार ने गंगा को प्रदूषणमुक्त किये जाने का संकल्प लिया है। इस दिशा में तेजी से कार्यवाही की जा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा ‘नमामि गंगे’ परियोजना के लिए 20,000 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गयी है। गंगा को अविरल और निर्मल एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए UPCM ने सभी के सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जल संसाधनों सहित पर्यावरण की सुरक्षा हम सबका दायित्व है।

UPCM ने कहा कि प्रदेश में प्लास्टिक के प्रतिबन्ध के लिए चरणबद्ध योजना बनायी गयी है। 50 माइक्राॅन से कम की पाॅलीथीन को प्रदेश में प्रतिबन्धित कर दिया गया है। आगामी 15 अगस्त से प्लास्टिक के कप, प्लेट, चम्मच व गिलास और 2 अक्टूबर से डिस्पोज़बल प्लास्टिक को भी प्रतिबन्धित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण एवं वृक्षारोपण से हम पर्यावरण सुरक्षा का कार्य बखूबी ढंग से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करना ही काफी नहीं है, बल्कि उसकी सुरक्षा और देखभाल भी किया जाना जरूरी है, जिससे वह पौधा वृक्ष का रूप ले सके।

इस अवसर पर होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने UPCM का स्वागत और अभिनन्दन करते हुए कहा कि होमगार्ड्स संगठन को UPCM का निरन्तर मार्गदर्शन मिलता रहा है। उनके मार्गदर्शन में यह संगठन प्रदेश की जनता की सेवा के लिए संकल्पित है। अपर मुख्य सचिव होमगार्ड्स कुमार कमलेश ने संगठन के कार्याें और गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन अपनी पहचान कायम करने में सफल रहा है।

UPCM का होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर स्वागत और अभिनन्दन करते हुए
UPCM का होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर स्वागत और अभिनन्दन करते हुए

पूर्व में, UPCM को होमगार्ड्स द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। उन्होंने होमगार्ड्स संगठन के कार्याें और उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

UPCM होमगार्ड्स संगठन के कार्याें और उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए
UPCM होमगार्ड्स संगठन के कार्याें और उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए

इस अवसर पर वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, DGP ओ.पी. सिंह, शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, बड़ी संख्या में होमगार्ड्स संगठन के अधिकारी व स्वयंसेवक एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage