UPCM मंत्रिमंडल की मंत्री स्वाति सिंह “लिरिक्स एकेडमी ऑफ म्यूजिक” के “मानसून फिएस्टा-2018” में शामिल हुई

उत्तर प्रदेश(लखनऊ)।
UPCM मंत्रिमंडल की मंत्री स्वाति सिंह “लिरिक्स एकेडमी ऑफ म्यूजिक” के “मानसून फिएस्टा-2018” में शामिल हुई।

“लिरिक्स एकेडमी ऑफ म्यूजिक” का कार्यक्रम “मानसून फिएस्टा- 2018” रविवार 5 अगस्त को संत गाडगे प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। जिसमें, रवि ,सार्थक ,सौम्यक, नवोदिता ,सौम्या ,मुनीश, वंशिका ने भाग लिया और अपनी परफारमेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम दो भागों में किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम भाग में अमोद्य, मैत्रेय, शाश्वत, आर्यन, अजीत सिंह ,प्रतिष्ठा ने गिटार की परफॉर्मेंस “चीप थ्रिल्स” पर ऐसी शानदार प्रस्तुति की दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया ! कत्थक की “धागे तोड़ लाओ चांदनी से” पर्फॉर्मेंस में गार्गी, अमिऋशा, श्रीजा ,वैष्णवी, स्नेहा ने लखनवी कत्थक का नजारा पेश किया। भरतनाट्यम की परफॉरमेंस “सत्यम शिवम सुंदरम” में मन्नत, निशिता, अन्वेषा, रश्मि, लक्ष्मी, सुरभि, अश्लेषा, सृष्टि ने अपनी प्रस्तुति से यह सिद्ध कर दिया कि क्लासिकल डांस का आज भी कोई जवाब नहीं है। “स्वीटी तेरा ड्रामा ” गाने पर वेस्टर्न डांस के स्टूडेंट्स जिया, आन्या ,घृत, आस्था ,शिवाली, अनुकृति, काश्वी, श्रद्धा, नाइशा, अन्वी, धृति, सान्वी, शिवांश, अविका, श्रेयांश, मायशा सिंह, अन्वित, आरव, वेदांत, शिवांशी, अदिति, अथर्व ने ऐसा धमाल मचाया कि दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। प्रथम भाग में और भी बहुत सी शानदार प्रस्तुतियां बच्चों ने दी जिसको दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दूसरे भाग की शुरुआत राग दरबारी से हुई। जिसमें सागर ,आदित्य ,प्रकाश, आशुतोष ,सत्यम ,नवीन त्रिपाठी, विशाल, नील गुलवानी ,निहाल पति, शुभि गुप्ता, त्रिशला, पूनम, जैस्मिन, समृद्धि मिश्रा, शुभांगी आदित्य श्री, आराध्या प्रकाश, भावना, रोहिणी ,वीना कौल, साक्षी ,सोनी ने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि दर्शकों को शाबाश कहने पर मजबूर कर दिया। कथक की लाइव परफॉर्मेंस के जूनियर ग्रुप में आयु शर्मा, सौम्या ,ऐशानी, पंखुड़ी, किया गंगवार, कोपल, आरध्या, समृद्धि पटेल, वान्या, फलक, सताक्षी, दिव्यांशी ,शुभांगी, दिक्षा और कत्थक की लाइव परफॉर्मेंस के सीनियर ग्रुप में समृद्धि सिंह, कृतिका, मुस्कान, स्तुति, अक्षरा, साक्षी यादव, तनिशी ने तबले की धुन पर ऐसी शानदार प्रस्तुति दी कि तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा प्रेक्षागृह गुंजायमान हो गया। “सारे करो डैप, मल्लो मल्ली” की वेस्टर्न डांस की परफॉर्मेंस में कृष्ण प्रताप, वियान, निधि, अथर्व शर्मा, सौम्या, दिव्यांशी, ज्योतिर्मय, सात्विक, दिव्यांशा, अनुभव, इस्सल, आयुषी, कुनाल, विश्वास ने ऐसा धमाल मचाया कि लोगों ने खूब प्रशंसा की और हौसला बढ़ाया। “मेरे ढोलना सुन मेरे प्यार की धुन” गाने पर स्वयं प्रकाश, केयूसी, आर्यमन, शिवांग श्रीवास्तव कीबोर्ड की परफॉर्मेंस में ऐसा उंगलियां फेरी कि दर्शकों को अपनी सीट से खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया ! कार्यक्रम के दूसरे भाग में भी बहुत सारी शानदार प्रस्तुतियां हुई जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और अंततः प्रोग्राम का लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम में एकेडमी के फाउंडर R.K Mishra के अलावा अजीत उपाध्याय, विशाल पांडे, राहुल वर्मा, अक्षय सिंह, संत चांदीवाला, विपिन कुमार, अमित सिंह, संदीप केसरी, प्रदीप सिंह, नीरज त्रिपाठी, हिमांशु श्रीवास्तव, रंजीत संगम, अर्चना मिश्रा ,पूजा मखीजा, बृजेश मिश्रा, विनय सिंह आदि लोग एकेडमी की तरफ से उपस्थित रहे।








